• October 19, 2023

‘अगर फोन चाहिए तो मेरे भाई को कैंसर से बचाओ…’, उर्वशी का आईफोन देने के लिए शख्स ने रखी शर्त

‘अगर फोन चाहिए तो मेरे भाई को कैंसर से बचाओ…’, उर्वशी का आईफोन देने के लिए शख्स ने रखी शर्त
Share

Urvashi Rautela Lost Iphone Found: इंडिया वर्सेज पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच के दौरान उर्वशी रौतेला का 24 गोल्ड कैरेट आईफोन खो गया था. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी थी. बता दें कि एक्ट्रेस की फोन की कीमत एक करोड़ रुपए है. वहीं अब एक शख्स का दावा है कि उसके पास उर्वशी का खोया हुआ आईफोन है लेकिन वह इसे तभी वापस करेगा जब एक्ट्रेस उसकी एक डिमांड पूरी करेंगी.

उर्वशी का आईफोन अपने पास होने का दावा करने वाले शख्स ने एक्ट्रेस को मेल लिखकर इस बात की जानकारी दी है. साथ ही मेल में अपनी शर्त भी लिखी है. जिसके बाद उर्वशी ने उस मेल का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया था. इसमें लिखा था- ‘मेरे पास आपका फोन है. अगर आपको यह चाहिए तो आपको मेरे भाई को कैंसर से बचाने में मेरी मदद करनी होगी.’ उर्वशी ने इस मेल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए थम्ब्स अप का इमोजी पोस्ट किया था. 

सोशल मीडिया के जरिए एक्ट्रेस ने मांगी थी मदद 
बता दें कि 4 दिन पहले उर्वशी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपने 24 कैरेट गोल्ड वाले आईफोन के गुम होने की जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा था, ‘अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मेरा 24 कैरेट असली सोने का आई फोन खो गया! ️अगर किसी को यह मिले तो प्लीज मदद करें. जितनी जल्दी हो सके मुझसे कॉन्टैक्ट करें!’ उर्वशी ने आगे नरेंद्र मोदी स्टेडियम और अहमदाबाद पुलिस को टैग करते हुए यह भी लिखा था कि वे किसी ऐसे शख्स को टैग करें जो उनकी मदद कर सके.

वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी रौतेला आखिरी बार बिग बॉस ओटीटी विनर एलविश यादव के साथ म्यूजिक वीडियो हम तो दीवाने में दिखाई दी थीं. अब एक्ट्रेस फिल्म दिल है ग्रे और ब्लैक रोज में दिखाई देंगी. इसके अलावा उनके पास पाइपलाइन में जोसेफ डी सामी का एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट भी है.

ये भी पढ़ें: ‘मैंने ऐसा कैरेक्टर नहीं प्ले किया जो मुझे पसंद न हो’, Kabir Singh में ‘प्रीति’ का रोल करने पर Kiara Advani ने तोड़ी चुप्पी



Source


Share

Related post

ईरान के सुप्रीम लीडर की इस्लामी देशों से दोस्ती की अपील, अमेरिका को दी सीधी चेतावनी

ईरान के सुप्रीम लीडर की इस्लामी देशों से…

Share Supreme Leader Mojtaba Khamenei Appeal to Islamic Nation: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के…
9वीं क्लास के लिए तीसरी भाषा को अनिवार्य..CBSE के फैसले पर तमिलनाडु के BJP नेता का विरोध

9वीं क्लास के लिए तीसरी भाषा को अनिवार्य..CBSE…

Share तमिलनाडु बीजेपी नेता के. अन्नामलाई ने मंगलवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE के हालिया…
अमिताभ बच्चन को देखने की चाहत में फैन हुआ बेहोश, जलसा के बाहर मची अफरा-तफरी

अमिताभ बच्चन को देखने की चाहत में फैन…

Share बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन अक्सर हर रविवार अपने घर के बाहर आकर हजारों चाहने वालों…