• June 8, 2026

‘जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग’, US नेवी का अटैक, रेस्क्यू कर 24 भारतीयों को बचाया

‘जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग’, US नेवी का अटैक, रेस्क्यू कर 24 भारतीयों को बचाया
Share

अमेरिका और ईरान के बीच अभी तक भयंकर तनाव की स्थिति है. इसकी वजह से दुनिया के तमाम देश प्रभावित हो रहे हैं. स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में भी संकट की स्थिति है. इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. अमेरिकी नौसेना ने हॉर्मुज में मारिवेक नाम के ऑयल टैंकर पर अटैक कर दिया है. दावा किया जा रहा है कि इस जहाज पर 24 भारतीय भी मौजूद हैं. इसका वीडियो भी सामने आया है. अहम बात यह है कि जानकारी मिलने के कुछ ही समय बाद रेस्क्यू ऑपरेशन भी शुरू हो गया.

जहाज पर मौजूद क्रू मेंबर्स ने अटैक को लेकर अहम जानकारी साझा की है. उनका कहना है शिप में पानी घुस रहा है और शिप पर मौजूद लाइफ बोट पर भी आग लग गई है. आग की वजहसे रस्सियां भी जल गई हैं. जहाज पर मौजूद क्रू मेंबर्स ने अर्जेंट सपोर्ट मांगा है. दावा किया जा रहा है कि भारतीय नौसेना भी जहाज से कुछ ही दूरी पर है. हालांकि अभी तक इसको लेकर पूरी जानकारी नहीं मिली है.

हॉर्मुज में फंसे भारतीयों का रेस्क्यू

अमेरिकी नेवी के अटैक के बाद जहाज पर आग लग गई थी, इसकी जानकारी मिलने के कुछ ही देर बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था. जहाज पर फंसे लोगों को हेलीकॉप्टर के जरिए निकाला गया.

हॉर्मुज में हुए अटैक पर क्या बोला विदेश मंत्रालय

हॉर्मुज में हुए ऑयल टैंकर पर अटैक को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बयान जारी किया है. विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘पश्चिम एशिया में हुए नए हमलों पर भारत को गहरा अफसोस है. ये घटनाक्रम अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए अत्यंत चिंता का विषय हैं . यह संघर्ष अब 100 दिनों से अधिक समय से जारी है और इससे भारी जन पीड़ा हुई है. इसका वैश्विक अर्थव्यवस्था और ऊर्जा आपूर्ति पर भी गंभीर प्रभाव पड़ा है.’

हॉर्मुज तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में चल रहे तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अहम प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर लिखा, ‘दोनों पक्ष, इजराइल और ईरान तुरंत सीजफायर करना चाहते हैं. शांति के लिए अंतिम बातचीत चल रही है, बशर्ते कि किसी तरह की बेवकूफी इसमें बाधा न डाले. जब तक अंतिम समझौता नहीं हो जाता, तब तक नाकाबंदी पूरी तरह से लागू रहेगी.’ 

यह भी पढ़ें: Iran US War: ‘तुरंत बंद हो गोलीबारी’, हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी




Source


Share

Related post

Bengal to bring law against land and love…

Share Bengal govt to push UCC and new laws within six months NEW DELHI: West Bengal chief minister…

‘Journalists must be allowed to work freely’: Press…

Share Delhi Police accused of misconduct with female journalist at Jantar Mantar. NEW DELHI: The Press Club of…

‘दुनिया के लिए हीरो…’ नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित…

Share अपनी बहादुरी को लेकर दुनिया भर में चर्चा बटोर रहे भारतीय कैप्टन स्मित मछार से इजरायल के…