• April 10, 2023

अमेरिका के लुइविले शहर में भीषण गोलीबारी, पांच की मौत, 8 घायल, शूटर भी ढेर

अमेरिका के लुइविले शहर में भीषण गोलीबारी, पांच की मौत, 8 घायल, शूटर भी ढेर
Share

US Shooting: अमेरिका के केंटुकी राज्य के लुइविले शहर में सोमवार अंधाधुंध फायरिंग हुई. इसमें पांच लोगों की मौत हो गई और अन्य आठ लोग घायल हैं. पुलिस ने बताया कि हमलावर को मार गिराया गया है. फायरिंग की घटना ओल्ड नेशनल बैंक में सुबह 8 बजे की है.

हमलावर की पहचान 25 साल के कॉनर स्टर्जन के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, वह बैंक का कर्मी था. बीते कुछ समय से वह मानसिक रूप से बीमार चल रहा था. अंधाधुंध फायरिंग करने से पहले उसने अपने एक दोस्त को मैसेज भी किया था. घटना के बाद केंटुकी के गवर्नर एंडी बेशेर ने ट्वीट कर कहा कि मैं खुद घटनास्थल पर जा रहा हूं. यह वक्त लोगों की सलामती के लिए दुआ करने का है. 

घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि अंधाधुंध फायरिंग में घायल आठ लोगों को यूनिवर्सिटी ऑफ लुइविले अस्पताल पहुंचाया गया है, जिसमें एक अधिकारी भी शामिल है. घायलों की स्थिति इस समय अज्ञात है. पुलिस ने घटनास्थल पर एक ब्रीफिंग के दौरान बताया कि घटना को अंजाम देने वाले शूटर के पुलिस ने मार गिराया है.  

घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने इमारत के अंदर गोलियों की आवाज सुनी और टेलीविजन फुटेज में इलाके में कई पुलिस वाहन दिखाई दे रहे हैं. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. 

ये भी पढ़ें: Watch: कोरोना के कारण चली गई थी सूंघने की शक्ति, दो साल बाद महिला ने महसूस की खुशबू तो छलके आंसू




Source


Share

Related post

चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला

चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी…

Share चीन ने अमेरिका को सीधी धमकी दी है कि अगर उसकी AI कंपनियों पर यूएस में प्रतिबंध…
13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला

13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें…

Share अमेरिका के कई मीडिया संस्थानों की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लगातार 13 दिनों…
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- ‘पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित है

क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?…

Share इजरायल ने एक बार फिर दावा किया है कि ईरान पर्दे के पीछे अपना न्यूक्लियर प्रोग्राम जारी…