• May 24, 2026

‘हर देश में बेवकूफ होते हैं’, दिल्ली में किस बात पर बोले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

‘हर देश में बेवकूफ होते हैं’, दिल्ली में किस बात पर बोले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?
Share

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रविवार (24 मई, 2026) को अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ कथित नस्लीय टिप्पणियों को लेकर सवाल पूछे जाने पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अमेरिका का बचाव करते हुए कहा कि हर देश में बेवकूफ लोग होते हैं.

दरअसल, अमेरिकी विदेश मंत्री नई दिल्ली में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान उनसे अमेरिका में भारतीय के खिलाफ नस्लीय टिप्पणियों को लेकर सवाल पूछा गया. इस पर रुबियो ने पूछा कि ये टिप्पणियां आखिर किसने कीं? जिस पर पत्रकार ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन कहा कि ऐसे पोस्ट को समर्थन मिला था और हम सभी ने इसे देखा है.

हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने भारत को एक हेलहोल यानी नरक जैसा जगह कहा था, हालांकि, बाद में ट्रंप ने सफाई देते हुए भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की थी.

नस्लीय टिप्पणियों पर क्या बोले अमेरिकी विदेश मंत्री?

इस सवाल पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियों ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि इसका मैं क्या जवाब दूं, लेकिन मैं इसे बहुत गंभीरता से लूंगा. मुझे यकीन है कि कुछ लोगों ने ऑनलाइन और बाकी जगहों पर ऐसी टिप्पणियां की होंगी, क्योंकि दुनिया के हर देश में बेवकूफ लोग होते हैं. मुझे यकीन है कि यहां भी बेवकूफ लोग हैं और अमेरिका में भी बेवकूफ लोग हैं, जो हर समय बेवकूफी भरी बातें करते रहते हैं.’

अमेरिका दुनियाभर के लोगों का स्वागत करने वाला देशः रुबियो

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मार्को रुबियो ने अमेरिका में प्रवासियों, खासकर भारतीय समुदाय के योगदान का जिक्र करते हुए कहा, ‘अमेरिका एक बहुत स्वागत करने वाला देश है. हमारा देश दुनिया भर से आए लोगों से समृद्ध हुआ है. वे अमेरिका आए, अमेरिकी बने, हमारी जीवनशैली में घुल-मिल गए और देश के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं.’

अमेरिकी अर्थव्यवस्था में भारतीय समुदाय की भूमिका को स्वीकार करते हुए विदेश मंत्री मार्को रुबियों ने कहा, ‘मैं आपकी इस बात से सहमत हूं कि भारतीयों ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 20 अरब डॉलर से ज्यादा का योगदान दिया है और हम चाहते है कि यह संख्या आगे भी बढ़ते रहे.’

यह भी पढ़ेंः ‘अगले कुछ घंटों में आ सकती है गुड न्यूज’, ईरान अमेरिका युद्ध पर मार्को रुबियो का भारत से बड़ा ऐलान




Source


Share

Related post

Violent Naxalism isover, task now is toheal wounds:…

Share Bastar was becoming vibrant again, he said, citing participation in Bastar Olympics and Bastar Pandum NEW DELHI:…

‘Mother Of All Bombs’ In US Plans For…

Share News world ‘Mother Of All Bombs’ In US Plans For Potential Strikes On Iran’s Energy, Nuclear Sites:…

Delhi Police detains Ankita Bhandari’s parents, oppn leaders…

Share Rohitashwa Ranjan is a digital journalist with The Times of India, where he decodes Indian politics as…