• February 3, 2025

अमेरिका से प्रेमी की तलाश में पाकिस्तान पहुंची अमेरिकी महिला, जानें फिर क्या हुआ आगे

अमेरिका से प्रेमी की तलाश में पाकिस्तान पहुंची अमेरिकी महिला, जानें फिर क्या हुआ आगे
Share

US Woman travelled to PAK for Love : लोग अक्सर प्यार में हदें पार कर देते हैं, लेकिन कुछ अपने प्यार के लिए सरहदें भी पार देते हैं.  जी हां.. अमेरिका की एक महिला की प्रेम कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी हैं. दरअसल, एक 33 साल की अमेरिकी महिला अपने 19 साल के प्रेमी निदाल अहमद मेमन से मिलने के लिए अपने देश से पाकिस्तान के कराची पहुंच गई. महिला ने दावा किया कि वह अपने प्रेमी निदाल मेमन से ऑनलाइन मिली थी. लेकिन इस महिला की किस्मत में कुछ और ही लिखा था और इस प्रेम कहानी का नतीजा काफी दुर्भाग्यपूर्ण रहा.

दरअसल, 33 वर्षीय अमेरिकी महिला ओनिजा एंड्रयू रॉबिंसन अपने प्रेमी निदाल अहमद मेमन से मिलने और अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए पिछले साल 24 अक्टूबर को अमेरिका से कराची पहुंच गई थी. हालांकि, 19 साल के निदाल मेमन ने रॉबिंसन को यह कहते हुए छोड़ दिया कि उसका परिवार कभी भी उनकी शादी के लिए सहमत नहीं होगा. इसके बाद रॉबिंसन कराची में फंस गई. उसका टूरिस्ट वीजा भी एक्सपायर हो गया और उसे सहारा देने वाला कोई नहीं था.

लेकिन सवालों के जवाबों के लिए ओनिजा रॉबिंसन ने निदाल मेमन के घर के बाहर ही डेरा डालने का फैसला कर दिया. हालांकि, जब उसे पता चला कि निदाल के घर पर ताला लगा हुआ है और वह घर खाली पड़ा है, तो वह काफी निराश हो गई.

मामले का कब और कैसे हुआ खुलासा?

इस असामान्य प्रेम कहानी का खुलासा तब हुआ जब एक पाकिस्तानी एक्टिविस्ट और यूट्यूबर जफर अब्बास ने इस पूरी कहानी को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. इस बात की सुर्खियों में आने के बाद सिंध के गवर्नर कामरान खान टेसोरी ने रॉबिंसन के एक्सपायर हो चुके वीजा को बढ़ाने और उन्हें वापस घर भेजने के लिए टिकट की व्यवस्था कर दी.

लेकिन, इसके बाद ये मामला और भी अजीब हो गया. दरअसल, गवर्नर टेसोरी की मदद के बावजूद ओनिजा रॉबिंसन ने मेमन के घर से जाने से इनकार कर दिया और एक अजीबोगरीब मांग भी रख दी. मेमन के घर के बाहर डेरा जमाए बैठी ओनिजा ने मेमन से हर हफ्ते 3000 डॉलर (करीब 9 लाख पाकिस्तानी रुपये) देने और पाकिस्तान की नागरिकता की मांग  कर दी.

महिला के बेटे ने किया अजीब दावा

वहीं, डायलॉग पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के बेटे जेरेमिया एंड्रयू रॉबिंसन ने दावा किया कि उसकी मां ओनिजा रॉबिंसन वाइपोलर डिसऑर्डर की मानसिक बीमारी से पीड़ित हैं. जिसके बाद उन्हें मानसिक जांच के लिए कराची के जिन्ना पोस्ट ग्रेजुएट अस्पताल में भर्ती हैं.

यह भी पढ़ेंः यूके में बाल यौन शोषण की AI तस्वीर बनाने वालों पर होगा एक्शन, 10 साल तक सजा का भी प्रावधान



Source


Share

Related post

Former Sri Lankan Fast Bowler Rumesh Pathirage Overtakes Neeraj Chopra, Becomes 2nd Asian To…

Former Sri Lankan Fast Bowler Rumesh Pathirage Overtakes…

Share Last Updated:June 05, 2026, 09:22 IST Among Asians, Pathirage has now registered the second-best throw in javelin…
भारत की ब्रह्मोस मिसाइल से क्यों घबराया तुर्की? ग्रीस संग डील की चर्चा से टेंशन में एर्दोगन, एक

भारत की ब्रह्मोस मिसाइल से क्यों घबराया तुर्की?…

Share भारत की सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस को लेकर तुर्की में चिंता बढ़ती दिखाई दे रही है. रिपोर्ट्स…
ईद-उल-अजहा पर पाकिस्तान ने ईरान को US का नाम लेकर क्या मैसेज दिया? कहा- ‘सच्चे मित्र की तरह…’

ईद-उल-अजहा पर पाकिस्तान ने ईरान को US का…

Share पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान को ईद-उल अजहा की मुबारकबाद दी. ईरान ने इस्लामाबाद के…