• May 16, 2026

पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए विराट कोहली ने छोड़ा नॉन-वेज, बोले- उन्होंने मुझे बेहतर इंसान बनाया

पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए विराट कोहली ने छोड़ा नॉन-वेज, बोले- उन्होंने मुझे बेहतर इंसान बनाया
Share

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड और क्रिकेट दोनों के ही सबसे प्यारे कपल हैं. इस कपल की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है और अपनी मेहनत के दम पर ये कपल यहां तक पहुंचा है. विराट और अनुष्का अक्सर अपनी जिंदगी में आए पॉजिटिव चेंजेस का क्रेडिट एक-दूसरे को देते नजर आते हैं. वेजिटेरियन और वीगन लाइफस्टाइल अपनाना भी उन्हीं बदलावों में से एक है.

विराट कोहली बने वेजिटेरियन
इंडियन एस्प्रेस के मुताबिक, अनुष्का ने साल 2015 में वेजिटेरियन लाइफस्टाइल को अपनाया था. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि जानवरों के प्रति प्यार और आध्यात्मिक सोच की वजह से उन्होंने ये फैसला लिया. बाद में विराट ने भी नॉन-वेज खाना छोड़ दिया. विराट का कहना था कि कुछ हेल्थ प्रॉब्लम्स के बाद उन्हें लगा कि वेजिटेरियन बनना उनके लिए बेहतर रहेगा.

अनुष्का शर्मा ने बदल दी विराट कोहली की जिंदगी
साल 2020 में Vogue को दिए इंटरव्यू में विराट कोहली ने कहा था, ‘अनुष्का ने मुझे जिंदगी जीने का नया नजरिया दिया. उनसे मिलने से पहले मैं इतना बैलेंस इंसान नहीं था. उन्होंने मुझे बेहतर इंसान बनाया है. मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मैं अपनी जिंदगी उस सबसे बेहतरीन महिला के साथ बिता रहा हूं, जिसे मैं जानता हूं.’ 

ये भी पढ़ें:- वृन्दावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, संत प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद, तस्वीरें वायरल

अब मैं कभी मांस नहीं खा सकता- विराट कोहली
विराट ने कहा था कि अनुष्का के जानवरों के प्रति प्यार ने उनकी सोच बदल दी. विराट ने बताया, ‘अनुष्का पिछले चार सालों से वेजिटेरियन हैं, जबकि मैं हेल्थ कारणों की वजह से दो साल पहले शाकाहारी बना था. जानवरों के लिए उनका प्यार देखकर अब मैं कभी मांस नहीं खा सकता. इससे चीजों को देखने का मेरा नजरिया भी बदल गया.’ कुछ साल पहले एक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान विराट ने बताया था कि वेजिटेरियन बनने के बाद उनकी फिटनेस और हेल्थ में काफी सुधार हुआ. उन्होंने इसे अपनी जिंदगी के सबसे अच्छे फैसलों में से एक बताया था.

क्यों वेजिटेरियन बनीं अनुष्का शर्मा?
अनुष्का शर्मा ने 2017 में एले इंडिया को दिए इंटरव्यू में वेजिटेरियन बनने की वजह बताई थी. उन्होंने कहा था, ‘शाकाहारी बनना मेरे लिए मुश्किल था, लेकिन ये मेरा सोच-समझकर लिया गया फैसला था. जानवरों के प्रति प्यार और आध्यात्मिक कारणों ने मुझे ये लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित किया.’ 

पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए विराट कोहली ने छोड़ा नॉन-वेज, बोले- उन्होंने मुझे बेहतर इंसान बनाया

प्रेमानंद महाराज से ले चुके हैं गुरु दीक्षा
गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली अक्सर वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने जाते हैं. इस कपल ने उनसे गुरु दीक्षा भी ली है. इसके बाद से दोनों को अक्सर गले में तुलसी की कंठी माला पहने देखा गया. बता दें कि अनुष्का और विराट ने 11 दिसंबर, 2017 को इटली के टस्कनी में सात फेरे लिए थे. ये कपल बेटी वामिका और बेटे अकाय के पेरेंट्स हैं. 

ये भी पढ़ें:- महाराजा लुक में BMW से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी में घुसा था अंजान शख्स,ऐसे खुली पोल



Source


Share

Related post

‘आवारापन 2’ की रिलीज पोस्टपोन नहीं, इमरान हाशमी ने किया कंफर्म

‘आवारापन 2’ की रिलीज पोस्टपोन नहीं, इमरान हाशमी…

Share बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म…
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द

विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस…

Share आईपीएल 2026 के दौरान विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच कथित विवाद ने सोशल मीडिया पर…
PV Sindhu Pens Emotional Thanks To Virat Kohli: ‘I Needed Someone Who Understood’

PV Sindhu Pens Emotional Thanks To Virat Kohli:…

Share Last Updated:July 20, 2026, 23:46 IST PV Sindhu revealed Virat Kohli’s advice helped her reshape her mindset…