• May 22, 2026

भट्टी की तरह तप रहा यूपी, झुलस रही दिल्ली, पंजाब से लेकर हरियाणा तक बुरा हाल, IMD की चेतावनी

भट्टी की तरह तप रहा यूपी, झुलस रही दिल्ली, पंजाब से लेकर हरियाणा तक बुरा हाल, IMD की चेतावनी
Share

समूचा उत्तर भारत इन दिनों भट्ठी बना हुआ है मानो आसमान से आग बरस रही हो. दोपहर में भयंकर गर्मी पड़ रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों के लिए अगले 5 दिनों तक भयंकर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. 

दिल्लीवासियों को अभी राहत नहीं
राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाके भी इन दिनों तप रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार (22 मई) को दिल्ली का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के स्तर को छू सकता है. इसके बाद 23-26 मई के बीच भी पारा 44 से 45 डिग्री के आसपास ही बना रहेगा. यानी दिल्लीवालों को फिलहाल इस झुलसाने वाली गर्मी और भीषण लू से राहत नहीं मिलती दिख रही है. 

यूपी में भयंकर गर्मी
उत्तर प्रदेश में गर्मी ने जीना मुश्किल कर दिया है. बुधवार को बांदा जिले में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा है. यह न सिर्फ राज्य बल्कि पूरे देश में सबसे अधिक तापमान रहा. लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक यूपी के कई इलाकों में अभी हालात सुधरने वाले नहीं हैं. मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए येलो अलर्ट और उसके बाद अत्यधिक गर्मी को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

हरियाणा और पंजाब का हाल
हरियाणा और पंजाब में भी लू के थपेड़ों से लोग झुलस रहे हैं. IMD की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा के रोहतक और पंजाब के भटिंडा में पारा 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है. दोनों ही राज्यों में लगातार गर्म हवाएं चल रही हैं. केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भी अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और आंधी-तूफान से थोड़ी बहुत राहत है.

ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश का मौसम
मौसम विभाग ने उत्तर, पूर्व और मध्य भारत के लिए हीटवेव, उमस और गर्म रातों को लेकर चेतावनी जारी की है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में (24 से 26 मई) तक गंभीर हीटवेव की स्थिति बने रहने की संभावना है. इसके अलावा छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में (22 से 24 मई) तक हीटवेव का असर दिखेगा. इसके अलावा ओडिशा और यूपी में रातें भी काफी गर्म रहेंगी.

मौसम का पूर्वानुमान (22 मई)

दिल्ली- 45 डिग्री सेल्सियस
पटना- 40 डिग्री सेल्सियस
लखनऊ- 45 डिग्री सेल्सियस
जयपुर- 42 डिग्री सेल्सियस
भोपाल- 43 डिग्री सेल्सियस
गया 42- डिग्री सेल्सियस
कानपुर- 46 डिग्री सेल्सियस
वाराणसी- 45 डिग्री सेल्सियस
जोधपुर- 42 डिग्री सेल्सियस
इंदौर- 42 डिग्री सेल्सियस
उज्जैन- 42 डिग्री सेल्सियस
देहरादून- 40 डिग्री सेल्सियस
चंडीगढ़- 42 डिग्री सेल्सियस

ये भी पढ़ें 

तमिलनाडु में राज्य गीत पर मचा बवाल, विजय के शपथ ग्रहण के बाद फिर लास्ट में बजा ‘तमिल गान’, भड़के सहयोगी



Source


Share

Related post

EXPLAINED: असिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान…

Share सालों पहले, अंग्रेजों ने ‘बांटो और राज करो’ की चाल चलकर भारत को दो हिस्सों में विभाजित…

दिल्ली से पटना और मुंबई तक बारिश होगी…

Share देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)…

Punjab CM Lists Projects Honouring Bhagat Singh, Says…

Share News india Punjab CM Lists Projects Honouring Bhagat Singh, Says AAP Govt Working To Fulfil His Dreams…