• July 14, 2026

वेलकम टू द जंगल’ तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन

वेलकम टू द जंगल’ तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
Share

अहमद खान की एक्शन-एडवेंचर-कॉमेडी ‘वेलकम टू द जंगल’ की रफ़्तार अब ‘धमाल 4’ से मिल रही कड़ी टक्कर के कारण धीमी पड़ गई है. हालांकि अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म ने तीसरे वीकेंड पर तेजी दिखाई और अच्छी कमाई भी की. चलिए यहां जानते हैं ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे मंडे को कितना कलेक्शन किया है?

‘वेलकम टू द जंगल’ ने 18वें दिन कितनी की कमाई?
‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है. इस फिल्म ने रिलीज के दो हफ्ते में ही अपना पूरा बजट वसूल कर लिया था. लेकिन अजय देवगन की ‘धमाल 4’ के आने के बाद से अक्षय कुमार की फिल्म का कलेक्शन घटता जा रहा है. ऐसे में लग राह है कि अक्षय कुमार की यह फिल्म 150 करोड़ रुपये के आंकड़े के आस-पास ही सिमट जाएगी. लेकिन यह भारत में कोविड के बाद खिलाड़ी कुमार की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों में शामिल होने के बहुत करीब है. इन सबके बीच फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

  • ‘वेलकम टू द जंगल’ ने पहले हफ्ते में 93.15 करोड़ कमाए थे. जबकि दूसरे वीक में इसने 31.90 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • 15वें दिन इस फिल्म ने 1 करोड़ कमाए थे, जबकि 16वें दिन की कमाई 1.60 करोड़ और 17वें दिन का कलेक्शन 1.90 करोड़ रुपये रहा.
  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के 18वे दिन यानी पहले मंडे को 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘वेलकम टू द जंगल’ की 18 दिनों की कुल कमाई अब 130.10 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-Maatrubhumi Release Date: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ इस साल नहीं होगी रिलीज? जानें- कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक?

‘वेलकम टू द जंगल’ क्या 150 करोड़ का आंकड़ा छू पाएगी?
‘वेलकम टू द जंगल’ ने तीसरे वीकेंड तक एक करोड़ से ज्यादा का ही कलेक्शन किया है. लेकिन पहली बार रिलीज के 18वें दिन फिल्म लाखों में सिमट गई है. फिल्म की घटती रफ्तार देखते हुए इसके लिए 150 करोड़ के क्लब में शामिल होना काफी मुश्किल लग रहा है. दरअसल इस आंकड़े को छूने के लिए इस फिल्म को अबी 20 करोड़ और कमाने होंगे. देखने वाली बात होगी कि घटती कमाई के साथ ‘वेलकम टू द जंगल’ 150 करोड़ी बन पाती है या नहीं . हालांकि ये फिल्म अपनी पूरी लागत वसूल कर सक्सेसफुल हो चुकी है अब तो ये प्रॉफिट कमा रही है.

ये भी पढ़ें:-OTT Release This Week: ‘रक्तांचल सीजन 3’ से ‘तीसरी बेगम’ तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही 10 फिल्में- सीरीज, पूरे वीक नहीं होंगे बोर

 



Source


Share

Related post

‘I won’t even get half of this Rs…

Share ‘I won’t even get half of this Rs 300 crore’_ Fahadh Faasil on ‘Bethlehem Kudumba Unit’ success.…

‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत,…

Share अजय देवगन एक बार फिर से स्क्रीन पर विजय सालगावंकर बनकर आने वाले हैं. विजय सालगांकर फिर…

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सलमान-ऋतिक की फिल्म का…

Share ‘मिर्जापुर द मूवी’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. ‘हुनमान अंश’ की धमाकेदार परफॉर्मेंस के…