• October 19, 2026

यमन: हूतियों ने किया अबतक का बड़ा हमला, जमीन पर बिखरे सैनिकों के शव

Share

शबवा प्रांत में यमन की सरकार ने मिलिट्री ट्रेनिंग कैंप पर हूतियों के बैलिस्टिक मिसाइल हमले में 20 लड़ाकों के मारे जाने की पुष्टी की है. कम से कम तीन बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गई हैं. न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया है कि हमले में कम से कम दो दर्जन सैनिक घायल हुए हैं. हमले के बाद आई तस्वीरों में कई शव नजर आए हैं.  

तस्वीरों में शवों के अंग भी अलग हो गए. कपड़े भी चिथड़े-चिथड़े हो गए हैं. जमीन पर मलबा और कुछ निजी सामान भी बिखरा हुआ नजर आ रहा है. एपी के मुताबिक, यह हमला हाल के दिनों में हुए हमलों में घातक दर्जे का है. 2022 के सीजफायर को तोड़ने के साथ ही सऊदी समर्थित यमनी सरकार और हूतियों की सेनाओं के बीच जंग जारी है. 

सऊदी अरब के हमलों में 9 लोग मारे गए

इधर, सऊदी अरब की तरफ से किए गए हवाई हमले में कम से कम 9 लोगों के मारे जाने की खबर है. इनमें पांच बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं. विद्रोहियों का कहना है कि सप्ताह के आखिर तक कई हमलों में 30 से अधिक लोग मारे गए या घायल हुए.

अलजजीरा की रिपोर्ट की मुताबिक, जंग के हालात बने हुए हैं. इधर, यमनी सरकार का दावा है कि उन्होंने ताइज प्रांत में सनमत पर फिर से कब्जा कर लिया है. अब मिसराख के इलाके की ओर बढ़ रहे हैं.  

हूतियों के हमले में एक आम नागरिक की भी मौत

इधर, हूतियों की तरफ से की गई फायरिंग में एक आम नागरिक के मारे जाने समेत 5 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है. हूती सेनाएं ताइज शहर को घेरने की कोशिश कर रही हैं. यह सरकार का एक मजबूत गढ़ है.

यूएन ने चेतावनी दी है कि वहां भोजन की आपूर्ति कम हो रही है. स्थानीय सरकार ने हूतियों पर यह आरोप भी लगाया है कि वे पानी के टैंकरों की आपूर्ति को रोक रहे हैं.  



Source


Share

Related post

भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत,…

Share भारत सरकार ने विदेश मंत्रालय में सचिव सुधाकर दलेला को नेपाल में भारत का अगला राजदूत नियुक्त…

सना में सऊदी अरब की बड़ी एयर स्ट्राइक,…

Share यमन में हूती समूह के कब्जे वाली राजधानी सना में शनिवार देर रात कई जोरदार धमाके हुए.…

US Iran War Live News Updates: Iran ‘Stands…

Share US Iran War Live News Updates: As the war enters another critical phase, Iran proposed a seven-day roadmap…