• January 14, 2026

दूसरे ODI में भारत की हार के तीन सबसे बड़े कारण, कप्तान गिल ने लिया था गलत फैसला

दूसरे ODI में भारत की हार के तीन सबसे बड़े कारण, कप्तान गिल ने लिया था गलत फैसला
Share

भारत को न्यूजीलैंड के हाथों दूसरे वनडे मैच में 7 विकेट से हार मिली है. केएल राहुल ने इस मुकाबले में 112 रनों की शतकीय पारी खेली थी, लेकिन डेरिल मिचेल का नाबाद शतक पूरी टीम इंडिया पर भारी पड़ा. टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 284 रन बनाए थे, लेकिन भारतीय गेंदबाज इस बड़े टारगेट का बचाव नहीं कर पाए. यहां जान लीजिए, राजकोट में भारतीय टीम की हार के 3 सबसे बड़े कारण कौन से रहे.

बल्लेबाजी फ्लॉप

टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा कारण खराब बल्लेबाजी रही. बिना विकेट खोए 70 रन बनाने से लेकर भारतीय टीम 118 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी थी. 48 रनों के भीतर गिरे इन 4 विकेटों ने न्यूजीलैंड को मैच में वापसी करने का मौका दिया. शुभमन गिल को एक बार फिर अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन उसे शतक में तब्दील नहीं कर पाए. विराट कोहली और रोहित शर्मा नहीं चले. खराब बैटिंग के कारण एक समय टीम इंडिया के लिए 250 तक पहुंचना भी मुश्किल लग रहा था. वो तो भला हो केएल राहुल का, जिन्होंने 112 रन की शतकीय पारी खेल टीम को 284 के स्कोर तक पहुंचाया.

कप्तान का वो गलत फैसला

न्यूजीलैंड की टीम महज 46 के स्कोर तक 2 विकेट गंवा चुकी थी. 13वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने हेनरी निकल्स का विकेट चटकाया था, उससे ठीक अगले ओवर में कप्तान को कीवी टीम पर दबाव बढ़ाने के लिए विकेट टेकिंग विकल्प यानी मोहम्मद सिराज या हर्षित राणा का रुख करना चाहिए था. बजाय इसके नितीश रेड्डी का स्पेल जारी रखा गया. इससे कहीं ना कहीं, डेरिल मिचेल और विल यंग को क्रीज पर पैर पसारने में मदद मिली. जब पिछले ही ओवर में विकेट गिरा हो तो बल्लेबाज संभल कर खेलता है, लेकिन 14वें ओवर में मिचेल और यंग ने नितीश रेड्डी की गेंदों पर खुल कर शॉट्स लगाए.

स्पिनरों ने डुबोई लुटिया

भारतीय स्पिन गेंदबाज इस मैच में महंगे साबित हुए. कुलदीप यादव शुरू से लेकर अंत तक पिटते ही रहे, उन्होंने 10 ओवरों में 82 रन लुटाए और सिर्फ एक विकेट ले पाए. दूसरे छोर पर रवींद्र जडेजा का अनुभव भी काम नहीं आया, जिन्होंने 8 ओवरों में 44 रन दिए और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर कोई दबाव नहीं बना पाए.

यह भी पढ़ें:

राजकोट में ‘सुपर फ्लॉप’ रही टीम इंडिया, डेरिल मिचेल के आगे एक न चली, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से हराया



Source


Share

Related post

India elect to bat against Sri Lanka in 1st Test at Galle

India elect to bat against Sri Lanka in…

Share KL Rahul plays a shot during the day one of the first cricket test match between Sri…
Shubman Gill Needs 157 Runs In Sri Lanka Tests To Become 1st Indian Cricketer To…

Shubman Gill Needs 157 Runs In Sri Lanka…

Share News cricket Shubman Gill Needs 157 Runs In Sri Lanka Tests To Become 1st Indian Cricketer To……
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी…

Share बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बीते कुछ दिनों से सवालों के घेरे में है. आरोप लग…