• March 10, 2023

बदमाश से भिड़ गई 10 साल की बच्ची, दादी की बचाई जान, देखें बहादुरी का वीडियो

बदमाश से भिड़ गई 10 साल की बच्ची, दादी की बचाई जान, देखें बहादुरी का वीडियो
Share

Chain Snatching Video: चेन स्नैचिंग (Chain Snatching) की घटनाएं हमें आमतौर पर सुनने को मिलती हैं. ऐसी ही एक घटना महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) शहर से देखने को मिली है. हालांकि, चेन स्नैच करने आया शख्स खुद बुजुर्ग महिला (Elderly Woman) और 10 साल की बच्ची से पिट-पिटाकर भाग गया. 

चेन स्नैच का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना पुणे के शिवाजीनगर के मॉडल कॉलोनी की है जहां बुधवार रात करीब 8 बजे एक बुजुर्ग महिला अपनी 2 पोतियों के साथ घर लौट रही थी.

पता पूछने के बहाने चेन स्नैच की कोशिश

इसी दौरान स्कूटी पर सवार एक शख्स बुजुर्ग महिला के पास रुकता है और कहीं का पता पूछने लगता है. जैसे ही बुजुर्ग स्कूटी सवार के करीब जाती है वैसे ही शख्स महिला के गले पर झप्पटा मारकर चेन खींचने का प्रयास करता है.

बुजुर्ग और 10 साल की बच्ची ने की आरोपी की धुनाई

बुजुर्ग महिला इसी बीच आरोपी शख्स का हाथ पकड़ लेती है और उसे मारने लगती है. वहीं, बुजुर्ग महिला के साथ खड़ी 10 साल की बच्ची भी आरोपी पर तूट पड़ती है और हाथ में लिए बैग से मारने लगती है. वहीं, आरोपी शख्स खुद को घिरता देख मौके से फरार हो गया. सोशल मीडिया पर घटना की वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें.

Birth Anniversary: नवीन जिंदल वो बिजनेसमैन नेता, जिसने हर भारतीय को दिलाया तिरंगा फहराने का अधिकार




Source


Share

Related post

NEET-UG paper leak: CBI arrests two more accused in Maharashtra; tally rises to 7

NEET-UG paper leak: CBI arrests two more accused…

Share NEET-UG paper leak: CBI arrests two more accused in Maharashtra; tally rises to 7 (Image credit: PTI)…
PM Narendra Modi pays tribute to Asha Bhosle, deeply saddened by her demise: ‘Will cherish the interactions I’ve had with her’ | Hindi Movie News – The Times of India

PM Narendra Modi pays tribute to Asha Bhosle,…

Share Asha Bhosle has left a huge void in the industry as the legendary singer passed away at…
Pune’s Miss India Sayli Surve Vanishes Days After Converting To Hinduism, Parents Allege Kidnapping By In-Laws

Pune’s Miss India Sayli Surve Vanishes Days After…

Share Last Updated:April 07, 2026, 07:39 IST Miss India Earth 2019 winner gone missing: Sayli Surve’s mother-in-law Gulshan…