• July 22, 2023

दक्षिण कोरिया में भारी बारिश के कारण अब तक 47 लोगों की मौत, 3 अन्य लापता, अलर्ट जारी

दक्षिण कोरिया में भारी बारिश के कारण अब तक 47 लोगों की मौत, 3 अन्य लापता, अलर्ट जारी
Share

South Korea Floods: बीते कई दिनों से दक्षिण कोरिया में भारी बारिश से भारी तबाही मची हुई है. बारिश ने अब तक यहां 47 लोगों की जान ले ली है. योनहाप समाचार एजेंसी ने अग्निशमन अधिकारियों के हवाले से बताया कि शनिवार को बचावकर्मियों को एक और व्यक्ति का शव मिला है, जो हाल की मूसलाधार बारिश में बह गया था. 

रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को सियोल से 161 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में येचिओन में 60 साल के एक व्यक्ति का शव मिला. वहीं, भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन और बाढ़ के कारण अब तक तीन लोगों का पता नहीं चल पाया है. गौरतलब है कि पिछले हफ्ते की शुरुआत से ही दक्षिण कोरिया में बारिश तबाही मचाए हुए है जिससे आम जन-जीवन अस्त व्यस्त है.

आश्रय स्थलों में रह रहे हैं लोग 

रिपोर्ट के अनुसार, हजारों लोग अब भी आश्रय स्थलों में रह रहे हैं. इस बीच, राज्य मौसम एजेंसी ने चेतावनी जारी करते हुए अभी भारी बारिश की आशंका जाहिर की है. ऐसे में लोगों को बाढ़ और भूस्खलन से जल्दी राहत मिलने के  आसार नहीं दिख रहे हैं.  

अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, बारिश के कारण देशभर में 10,570 लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है. इसके साथ ही, 628 सार्वजनिक इमारतें और 317 अन्य निजी इमारतें भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गईं है.

भारी बारिश के कारण देशभर में 28,607 घरों को अंधेरे में रहना पड़ा रहा है क्योंकि यहां बिजली बाधित हुई है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 7,540 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है. 

राष्ट्रपति दे चुके हैं ये आदेश

पिछले हफ्ते ही देश के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया था. हताहतों की संख्या कम हो, इसके लिए उन्होंने सभी उपलब्ध संसाधनों को जुटाने का आदेश भी दिया था.  

ये भी पढ़ें: Pakistan-Afghanistan Relation: तालिबान को किस बात का सत्ता रहा है डर! जानें पाकिस्तान से TTP आतंकवादी समूह को लेकर क्या की बात



Source


Share

Related post

राजनाथ की चार दिवसीय वियतनाम-दक्षिण कोरिया यात्रा, क्षेत्रीय शांति-रक्षा सहयोग पर चर्चा

राजनाथ की चार दिवसीय वियतनाम-दक्षिण कोरिया यात्रा, क्षेत्रीय…

Share रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को वियतनाम और दक्षिण कोरिया की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए.…
सेकेंड स्ट्राइक क्षमता की फिराक में पाक, चीन से मांगा एडवांस्ड परमाणु पनडुब्बियां

सेकेंड स्ट्राइक क्षमता की फिराक में पाक, चीन…

Share पाकिस्तान और चीन के बीच एक संभावित रणनीतिक सौदे को लेकर बड़ा दावा सामने आया है. अमेरिका…
जर्मनी से अपने 5000 सैनिक वापस बुलाएगा अमेरिका, मर्ज से बहस के बाद ट्रंप का बड़ा फैसला!

जर्मनी से अपने 5000 सैनिक वापस बुलाएगा अमेरिका,…

Share अमेरिका अपने करीब 5,000 सैनिकों को जर्मनी से वापस बुलाने की योजना बना रहा है. एक वरिष्ठ…