- July 26, 2026
‘जन नायकन’ की बॉक्स ऑफिस पर गरज, तीसरे दिन थलपति विजय ने सूर्या को पछाड़ा, बनाया ये रिकॉर्ड
थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. ये थलपति विजय की आखिरी फिल्म है. शनिवार को इस फिल्म ने रिकॉर्ड ब्रेक कमाई की. आइए नजर डालते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.
जन नायकन ने तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन यानी शनिवार को 28.50 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 12,299 शो मिले. फिल्म को 38.7 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. तीसरे दिन की कमाई में 34.8 परसेंट की ग्रोथ देखने को मिली है.
फिल्म का टोटल कलेक्शन 92.35 करोड़ हो गया है. वहीं ग्रॉस फिल्म ने 108.34 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म जिस हिसाब से कमा रही है, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री के पूरे चांसेस हैं.
‘युवाओं के जज्बे को सलाम करती हूं…’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान
‘जन नायकन’ ने दुनियाभर में किया इतना कलेक्शन
फिल्म ओवरसीज मार्केट में तीसर दिन 20 करोड़ की कमाई की. वहीं टोटल फिल्म ने 63.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. दुनियाभर में फिल्म ने 171.84 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
‘जन नयाकन’ ने ‘करुप्पु’ को पछाड़ा
इसी के साथ ‘जन नायकन’ ने सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ को तीन की कमाई के मामले में पछाड़ दिया है. ‘करुप्पु’ ने पहले दिन 15.50 करोड़ कमाए थे. दूसरे दिन फिल्म ने 24.15 करोड़ का बिजनेस किया था. तीसरे दिन 28.35 करोड़ कमाए. फिल्म ने तीन दिन में 68 करोड़ कमाए. वहीं जन नायकन ने तीन दिन में 92.35 करोड़ की कमाई कर ली है.
‘जन नायकन’ की बात करें तो इस फिल्म को एच विनोथ ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में थलापति विजय के अलावा पूजा हेगड़े. ममिता बैजू, मोनिशा ब्लेसी जैसे स्टार्स हैं. फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा फिल्म को मिल रहा है. ये फिल्म की लास्ट फिल्म है. विजय ने एक्टिंग से रिटायरमेंट ले ली है. वो अब पॉलिटिक्स में एक्टिव हैं. विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं.