• October 7, 2023

अफगानिस्तान में आधे घंटे के भीतर पांच बार कांपी धरती, भारी जान-माल के नुकसान की आशंका

अफगानिस्तान में आधे घंटे के भीतर पांच बार कांपी धरती, भारी जान-माल के नुकसान की आशंका
Share

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में शनिवार (7 अक्टूबर) को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी देते हुए बताया कि आधे घंटे के भीतर अफगानिस्तान में पांच बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 6.3 दर्ज की गई. वहीं, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के पश्चिमी क्षेत्र में था. 

भूकंप के बाद अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी अफगानिस्तान में भूकंप के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई, इसके साथ ही दर्जनों लोग घायल हो गए. स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के कारण कई जगहों पर भूस्खलन हुआ और कई इमारतें ढह गई हैं. ऐसे में मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है. भूकंप के डर से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए, जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. 

पांच झटकों से दहशत में स्थनीय 

रिपोर्ट के अनुसार, 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप के बाद क्रमशः 5.5, 4.7, 6.3, 5.9 और 4.6 की तीव्रता वाले पांच झटके आए, जिससे लोग दहशत में आ गए. 45 वर्षीय हेरात निवासी बशीर अहमद ने एएफपी को बताया, “हम अपने कार्यालयों में थे और अचानक इमारत हिलने लगी. दीवार के प्लास्टर गिरने लगे और दीवारों में दरारें आ गईं, कुछ दीवारों और इमारत के कुछ हिस्से ढह गए.”

सैकड़ों लोगों की मौत की आशंका 

बशीर अहमद ने आगे कहा, ”मैं अपने परिवार से संपर्क नहीं कर पा रहा हूं, नेटवर्क कनेक्शन काट दिया गया है. मैं बहुत चिंतित और डरा हुआ हूं, यह भयावह था.” राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि ग्रामीण और पहाड़ी इलाकों में भी भूस्खलन हुआ है. उन्होंने कहा कि फिलहाल हमारे पास सही जानकारी नहीं है. यूएसजीएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि भीषण भूकंप के कारण सैकड़ों लोगों की मौत की आशंका है.

ये भी पढ़ें: हमास के हमले में इजराइली मेयर की मौत, शहर को बचाने के लिए निकले थे लड़ने




Source


Share

Related post

‘Secretary of everything’: Marco Rubio DJs at wedding, seen wearing headphones and leaning over decks in viral video – The Times of India

‘Secretary of everything’: Marco Rubio DJs at wedding,…

Share A video of US secretary of state Marco Rubio appearing to DJ at a wedding has gone…
जर्मनी से अपने 5000 सैनिक वापस बुलाएगा अमेरिका, मर्ज से बहस के बाद ट्रंप का बड़ा फैसला!

जर्मनी से अपने 5000 सैनिक वापस बुलाएगा अमेरिका,…

Share अमेरिका अपने करीब 5,000 सैनिकों को जर्मनी से वापस बुलाने की योजना बना रहा है. एक वरिष्ठ…
रान के खिलाफ सैन्य संघर्ष को जंग मानने को तैयार नहीं ट्रंप, बताया अब आगे क्या करने वाले हैं?

रान के खिलाफ सैन्य संघर्ष को जंग मानने…

Share अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार  (30 अप्रैल 2026) को ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने…