• May 6, 2026

सनी देओल और बॉबी देओल में किसकी पत्नी ज्यादा अमीर? एक के पास है 300 करोड़ की दौलत!

सनी देओल और बॉबी देओल में किसकी पत्नी ज्यादा अमीर? एक के पास है 300 करोड़ की दौलत!
Share

सनी देओल और बॉबी देओल अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट ही रखते हैं. उनकी पत्नियां पूजा देओल और तान्या देओल ग्लैमर वर्ल्ड से बिल्कुल दूरी बनाए रखती हैं. लेकिन दोनों ही अच्छी खासी नेटवर्थ है. आइए जानते हैं देओल फैमिली की कौनसी बहू ज्यादा अमीर है.

ये भी पढ़ें- Raja Shivaji Box Office: ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर बनाया रिकॉर्ड, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म

पूजा देओल की नेटवर्थ

सनी देओल और पूजा देओल की बात करें तो दोनों की शादी 1984 में हुई थी. ये शादी प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी. पूजा को कम ही स्पॉट किया जाता है. दोनों दो बेटे करण और राजवीर देओल के पेरेंट्स हैं. करण देओल की शादी में पूजा देओल की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं. क्या आप जानते हैं कि पूजा का रॉयल कनेक्शन है. वो लंदन में पली-बढ़ी हैं. उनकी मां का नाम June Sarah Mahal था और वो ब्रिटिश थीं. उनकी मां का रॉयल कनेक्शन था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूजा देओल की नेटवर्थ 6 करोड़ रुपये है. इसमें 1.5 करोड़ रुपये की जूलरी भी शामिल है.

ये भी पढ़ें: सिटाडेल 2 रिव्यू: बिना चावल की बिरयानी निकली प्रियंका चोपड़ा की ये सीरीज, न सस्पेंस, न थ्रिल न ढंग की कहानी

कितनी अमीर हैं तान्या देओल?

वहीं तान्या देओल और बॉबी देओल की बात करें तो उनकी शादी 1996 में हुई थी. दोनों के दो बेटे आर्यमन और धरम देओल हैं. दोनों पहली बार चंकी पांडे के घर पर मिले थे और यहीं से उनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी.

तान्या देओल की बात करें तो वो करोड़पति देवेंद्र आहूजा की बेटी हैं. वो सेंचुरियन बैंक के प्रमोटर और 20th Century Finance कंपनी के MD थे. डीएनए इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, तान्या  देओल की नेटवर्थ 300 करोड़ है. तान्या एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन हैं. वो इंटीरियर डिजाइनर हैं और अपना फर्निशिंग स्टोर चलाती हैं. उनके एक भाई विक्रम और एक बहन मुनीशा है. वहीं बॉबी देओल की बात करें तो उनकी नेटवर्थ 66 करोड़ है. बॉबी और तान्या मुंबई में 6 करोड़ के  लग्जरी घर में रहते हैं.




Source


Share

Related post

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ ने जीता लोगों का दिल, बोले- ‘मस्ट वॉच है ये फिल्म’

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ ने जीता लोगों…

Share  सनी देओल और राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ आज, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई…
बड़े पर्दे पर छाने को तैयार सनी देओल, शुरू हुई ‘बंटवारा 1947’ की एडवांस बुकिंग

बड़े पर्दे पर छाने को तैयार सनी देओल,…

Share Batwara 1947 Advance Booking Open: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को…
Yash Chopra replaced Sudesh Berry with Shah Rukh Khan in Darr, says SRK is blessed child of good because he has Gauri putr Ganesh by his side: ‘His wife’s name is..’

Yash Chopra replaced Sudesh Berry with Shah Rukh…

Share Shah Rukh Khan may have made his big-screen debut with Deewana in 1992, but it was his…