• October 29, 2023

कंगना रनौत की फिल्म का दूसरे दिन भी बुरा हाल! ‘तेजस’ ने किया सिर्फ इतना कलेक्शन

कंगना रनौत की फिल्म का दूसरे दिन भी बुरा हाल! ‘तेजस’ ने किया सिर्फ इतना कलेक्शन
Share

Tejas Box Office Collection Day 2: कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’ ने बॉक्स ऑफिस पर काफी निराशाजनक ओपेनिंग की है. 45 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के दो दिनों का कलेक्शन देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह शायद ही अपनी लागत निकाल पाएगी. ‘तेजस’ 27 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और दो दिनों में फिल्म 3 करोड़ भी नहीं कमा पाई है.

‘तेजस’ ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहद कम की ओपेनिंग की थी. अपनी रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं अब दूसरे दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन भी 1.25 करोड़ का ही कारोबार किया है. इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 2.50 करोड़ रुपए हो गया है.


क्या है ‘तेजस’ की स्टोरी?
कंगना रनौत स्टारर फिल्म ‘तेजस’ सर्वेश मेवाड़ा के डायरेक्शन में बनी है. फिल्म एक पायलट तेजस की कहानी है जिसे एक भारतीय खुफिया एजेंट के रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए उसकी साथी पायलट अफिया (अंशुला चौहान) के साथ भेजा जाता है. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान ‘तेजस’ और अफिया को पता चलता है कि आतंकवादी राम मंदिर पर बम धमाका करने वाले हैं ताकि हिंदू-मुस्लिम समुदाय के बीच दंगा हो सके.

पहले फ्लॉप हुईं कंगना की ये फिल्में
बता दें कि कंगना को ‘तेजस’ से काफी उम्मीदें थीं जिनपर पानी फिरता दिखाई दे रहा है. इससे पहले कंगना की दो फिल्में ‘धाकड़’ और ‘चंद्रमुखी 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी. अब ‘तेजस’ भी फ्लॉप होती दिखाई दे रही है. कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास अभी पाइपलाइन में ‘इमरजेंसी’ है जिसमें एक्ट्रेस देश की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के रोल में दिखाई देंगी. पहले फिल्म 24 नवंबर 2023 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसे पोस्टपोन कर दिया गया है और अब यह 2024 में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: ‘Friends’ स्टार Mathew Perry की डूबकर हुई मौत! घर में मिली एक्टर की डेड बॉडी




Source


Share

Related post

चेपॉक में फिर चला चेन्नई का जादू, लगातार दूसरी जीत; KKR का हार का ‘चौका’

चेपॉक में फिर चला चेन्नई का जादू, लगातार…

Share चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रनों से हरा दिया है. CSK की टीम…
देश के रोजगार पर पड़ रहा पश्चिम एशिया में छिड़ी जंग का असर,लॉन्ड्री वालों ने भी बढ़ाए दाम

देश के रोजगार पर पड़ रहा पश्चिम एशिया…

Share Iran Israel War: पश्चिम एशिया में छिड़ी जंग का असर देश के रोजगार पर पड़ रहा है.…
इजरायल की वजह से US के सहयोगी देश भी हो रहे उससे दूर, अब दक्षिण कोरिया पर क्यों भड़का यरूशलेम?

इजरायल की वजह से US के सहयोगी देश…

Share Middle East Conflict: इजरायल के कारण अमेरिका के सहयोगी देश  भी उससे दूर हो रहे हैं. इसमें…