• December 6, 2023

Gautam Gambhir: लीजेंड्स लीग में गौतम गंभीर की तूफानी बल्लेबाजी, जमकर लगाए छक्के चौके…

Gautam Gambhir: लीजेंड्स लीग में गौतम गंभीर की तूफानी बल्लेबाजी, जमकर लगाए छक्के चौके…
Share

Gautam Gambhir In LLC: आज लीजेंड्स लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का एलिमिनेटर खेला जा रहा है. इस मुकाबले में गुजरात जाएंट्स और इंडिया कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने हैं. गुजरात जाएंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया कैपिटल्स की शुरूआत शानदार रही. इंडिया कैपिटल्स के ओपनर गौतम गंभीर और किर्क एडवर्ड्स ने पहले विकेट के लिए 6.3 ओवर में 65 रन बना डाले.

गौतम गंभीर की तूफानी बल्लेबाजी

खासकर, गौतम गंभीर ने आक्रामक बल्लेबाजी का नजारा पेश किया. गौतम गंभीर ने महज 30 गेंदों पर 51 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 1 छक्का लगाया. बहरहाल, इस शानदार पारी के बाद सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं.

इंडिया कैपिटल्स ने मैच पर कसा शिकंजा…

वहीं, इस मुकाबले की बात करें तो टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया कैपिटल्स ने अच्छी शुरूआत की. गौतम गंभीर के अलावा केविन पीटरसन, किर्क एडर्वड्स और बेन डंक जैसे बल्लेबाजों ने उपयोगी योगदान दिया. खबर लिखे जाने तक इंडिया कैपिटल्स का स्कोर 18.3 ओवर के बाद 5 विकेट पर 201 रन है. इस वक्त रिकॉर्डो पॉवेल और भरत चिपली क्रीज पर हैं.

ये भी पढ़ें-

Virat Kohli: ‘मैदान पर उनकी भूख और ऊर्जा अविश्वसनीय…; साउथ अफ्रीकी दिग्गज ने विराट कोहली के लिए कही बड़ी बात

Jasprit Bumrah Birthday: भारत से ज्यादा SENA देशों में खतरनाक होती है बुमराह की बॉलिंग, आंकड़ों पर भी यकीन करना मुश्किल




Source


Share

Related post

T20 World Cup के वार्म-अप मैच में बुरी तरह चोटिल हुई स्टार खिलाड़ी, स्ट्रेचर पर ले जाया गया बाहर

T20 World Cup के वार्म-अप मैच में बुरी…

Share महिला टी20 विश्व कप 2026 के शुरू होने से पहले वेस्टइंडीज टीम को झटका लगा है. ऑस्ट्रेलिया…
अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर गिल का बड़ा बयान, बोले- ‘ये जीत हमारे लिए…’

अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से…

Share Shubman Gill Statement: भारत और अफगानिस्तान के बीच इकलौता टेस्ट 06 जून से न्यू चंडीगढ़ के महाराजा…
शानदार फॉर्म के बावजूद शुभमन गिल को क्यों नहीं मिली T20 टीम में जगह, सामने आई वजह

शानदार फॉर्म के बावजूद शुभमन गिल को क्यों…

Share शुभमन गिल IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर…