• July 30, 2026

ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा

ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
Share

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के बाद और बढ़ गई हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास और खुर्रम शहजाद के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें ICC कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने का दोषी पाया है. दोनों खिलाड़ियों को मैदान पर आउट होने के बाद किए गए आक्रामक जश्न के कारण सजा सुनाई गई है.

आक्रामक जश्न पड़ा भारी

ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान दोनों गेंदबाजों ने विकेट लेने के बाद बल्लेबाजों के बेहद करीब जाकर जश्न मनाया. ICC ने इसे खेल भावना के खिलाफ माना और आर्टिकल 2.5 के तहत लेवल-1 का उल्लंघन करार दिया. इस नियम के अनुसार कोई भी खिलाड़ी ऐसे शब्द, इशारे या व्यवहार नहीं कर सकता, जिससे आउट हुए बल्लेबाज को उकसाने या आक्रामक प्रतिक्रिया देने की स्थिति पैदा हो.

खुर्रम शहजाद पर जुर्माना, अब्बास को फटकार

वेस्टइंडीज की दूसरी पारी के 17वें ओवर में शाई होप का विकेट लेने के बाद खुर्रम शहजाद उनके बेहद करीब पहुंचकर जश्न मनाते दिखाई दिए. इस घटना के लिए ICC ने उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया और उनके खाते में एक डिमैरिट पॉइंट भी जोड़ दिया. वहीं मोहम्मद अब्बास को जोमेल वारिकन का विकेट लेने के बाद किए गए जोशीले जश्न के लिए आधिकारिक फटकार के साथ एक डिमैरिट पॉइंट दिया गया.

यह भी पढ़ें- ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे

बिना सुनवाई खत्म हुई अनुशासनात्मक प्रक्रिया

ICC के अनुसार दोनों खिलाड़ियों ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और मैच रेफरी जेफ क्रो की ओर से प्रस्तावित सजा पर सहमति जता दी. इसी वजह से मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी. यह भी स्पष्ट किया गया कि पिछले 24 महीनों में दोनों खिलाड़ियों का यह पहला अनुशासनात्मक उल्लंघन था.

पहले टेस्ट में पाकिस्तान को मिली हार

मैदान के बाहर मिली इस कार्रवाई से पहले पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में 90 रनों की हार झेलनी पड़ी थी. बाबर आजम की कप्तानी में टीम विदेशी सरजमीं पर लगातार आठवें टेस्ट में हार का सामना कर चुकी है. पाकिस्तान ने विदेश में अपनी पिछली टेस्ट जीत जुलाई 2023 में दर्ज की थी और इसके बाद से टीम जीत का इंतजार कर रही है. अब दोनों देशों के बीच दूसरा टेस्ट 2 अगस्त से खेला जाएगा, जहां पाकिस्तान की नजर सीरीज बराबर करने और विदेशी जमीन पर जीत के लंबे इंतजार को खत्म करने पर होगी.

यह भी पढ़ें- कमाल हो गया, वैभव सूर्यवंशी को इस टीम ने बनाया उप कप्तान



Source


Share

Related post

Duleep Trophy Final Live Score, East Zone Vs…

Share East Zone vs South Zone Live Score, Duleep Trophy 2026 Day 5 Updates: East Zone have laid…

पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने…

Share पाकिस्तान क्रिकेट टीम कितने बुरे हाल में है, वह किसी से छुपा नहीं है. इंग्लैंड टूर पर…

Duleep Trophy final | Our plan as fast…

Share Control: Mukesh refrained from going too full and wide. | Photo Credit: R. RAGU East Zone pacer…