• December 11, 2023

अनुछेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बौखलाया पाकिस्तान, कहा- ‘ये न्याय की हत्या, हम…’

अनुछेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बौखलाया पाकिस्तान, कहा- ‘ये न्याय की हत्या, हम…’
Share

जम्मू कश्मीर से अनुछेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान में खलबली मच गई है. सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले को जायज और संविधान सम्मत बताया है. शीर्ष अदालत ने फैसले में कहा है कि अनुछेद 370 एक अस्थाई प्रावधान था, केंद्र सरकार ने जो भी फैसला लिया था वो संविधान के दायरे में लिया गया फैसला था. इसके साथ ही कोर्ट ने चुनाव आयोग को सितंबर 2024 तक जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराने का भी आदेश दिया है.

पाकिस्तान में खलबली

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय को कुछ नहीं सूझ रहा है. विदेश मंत्रालय इसे लेकर बयान जारी कर सकती है, लेकिन अब कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक विदेश मंत्रालय सोमवार शाम को इस मामले पर प्रतिक्रिया दे सकता है.

शहबाज शरीफ ने अलापा पुराना राग

पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि भारतीय सुप्रीम कोर्ट ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के खिलाफ फैसला देकर अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन किया है. शहबाज ने कहा कि अदालत ने लाखों कश्मीरियों के ‘बलिदान’ को धोखा दिया है और इस फैसले को न्याय की हत्या को मान्यता देने के तौर पर देखा जाएगा.

पाकिस्तान की उड़ी नींद

जम्मू कश्मीर से अनुछेद 370 के हटाए जाने के बाद पाकिस्तान ने भारत का विरोध किया था. कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी इसका जिक्र किया था. इस साल भारत ने जी-20 की कुछ बैठकें कश्मीर में भी की थी. इस पर पाकिस्तान ने जहर उगला था.

ये भी पढ़ें: 
Watch: नवाज शरीफ का ‘भारत प्रेम’ देख भड़के पाकिस्तानी, जानें कारगिल को लेकर पाकिस्तानियों ने क्या कहा




Source


Share

Related post

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियां…
Trump’s Closest Gulf Allies Are Frustrated With His Iran War Strategy: What Does This Mean

Trump’s Closest Gulf Allies Are Frustrated With His…

Share Last Updated:August 02, 2026, 22:16 IST Gulf allies have asked United States for additional air-defence interceptors and…
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की…

Share पाकिस्तान में एक बड़ा ब्लास्ट हुआ है. यह ब्लास्ट रविवार (2 अगस्त 2026) को हुआ है. शुरुआती…