• August 2, 2026

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका
Share

पाकिस्तान में एक बड़ा ब्लास्ट हुआ है. यह ब्लास्ट रविवार (2 अगस्त 2026) को हुआ है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक इसमें 14 लोगों की मौत की खबर है. ब्लास्ट खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुआ है. यहां पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया गया है. शुरुआती तौर पर इसे एक आत्मघाती हमले के तौर पर देखा जा रहा है. 

पीटीआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर एक धमाका के अंजाम दिया गया है. सोशल मीडिया पर धमाके के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं. पुलिस प्रवक्ता नासिर इकबाल करीमी ने पुष्टी की कि धमाके में 14 लोगों की मौत हो गई. इस से डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस फिदा हुसैन ने कहा था कि चार पुलिस अधिकारियों समेत सात लोग मारे गए. 20 घायल हुए, हालांकि अब आंकड़ा बढ़ गया है. धमाके को लेकर जांच की जा रही है. 

स्वात जिले के पुलिस अधिकारी उमर खान ने डॉन न्यूज को जानकारी दी है कि जब अधिकारियों ने स्टेशन के एंट्री गेट पर हमलावर को रोकने और उसकी तलाशी लेने की कोशिश की तो उसने विस्फोटक में धमाका कर दिया. सुरक्षा बलों ने तुरंत इलाके की घेराबंदी की. जांच शुरू कर दी है. धमाका पुलिस स्टेशन के पास तब हुआ, जब सैकड़ों लोग स्वात घाटी में हाल ही में बढ़े आतंकवाद के विरोध में पास के काबल चौक पर प्रदर्शन कर रहे थे. घायलों के इलाज के लिए सैदु शरीफ टीचिंग हॉस्पिटल ले जाया गया. धमाके से प्रदर्शनकारियों में अफरातफरी मच गई. किसी भी गुट ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. 

आदिवासी परिषद की रैली के दौरान हुआ धमाका

पीटीआई के मुताबिक, धमाका आत्मघाती हमले जैसा लग रहा था. हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. यह रैली स्थानीय आदिवासी परिषद ‘स्वात अमन जिरगा’ ने आयोजित की थी. इसमें शामिल लोग नारे लगा रहे थे. प्लेकार्ड लेकर इलाके में शांति की मांग कर रहे थे.

पिछले कुछ वक्त से इलाके के सुरक्षा हालात बिगड़े हुए हैं

पिछले कुछ दिनों से इस इलाके में सुरक्षा हालात बिगड़े हुए हैं. अब इस धमाके ने और सवाल खड़े कर दिए हैं.  बचाव दलों ने घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया. पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी. घायलों का तुरंत इलाज शुरू कर दिया है. वहीं, धमाके में मारे गए लोगों की भी शिनाख्त की जा रही है. 



Source


Share

Related post

Trump’s Closest Gulf Allies Are Frustrated With His Iran War Strategy: What Does This Mean

Trump’s Closest Gulf Allies Are Frustrated With His…

Share Last Updated:August 02, 2026, 22:16 IST Gulf allies have asked United States for additional air-defence interceptors and…
SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी कर रहा इस्लामाबाद!

SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी…

Share पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में साल 2027 में आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन…
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी

PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK…

Share पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoJK) में आज भी पाकिस्तानी रेंजर्स और एफसी की गोलीबारी जारी रही.…