• March 30, 2024

संजया लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ में असली गहनों का हुआ इस्तेमाल

संजया लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ में असली गहनों का हुआ इस्तेमाल
Share

Heeramandi: संजया लीला भंसाली इन दिनों अपनी मच अवेटेड पीरियड ड्रामा ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस सीरीज के साथ वे ओटीटी पर अपना डेब्य करने जा रहे हैं. जबसे इसकी  घोषणा हुई है, फैंस भंसली की इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि भंसाली की इस सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख और शर्मिन सहगल नजर आने वाली हैं.

‘हीरामंडी’ में असली गहनों का किया इस्तेमाल
वहीं अब ऋचा चड्ढा ने सीरीज को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि भंसाली ने सीरीज में वास्तविकता की झलक पेश करने के लिए वेशभूषा पर काफी गहराई से काम किया है. उन्होंने असली पुराने आभूषणों और कपड़ों का इस्तेमाल किया.

ऋचा चड्ढा का खुलासा 
सिनेवेस्टर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 (सीआईएफएफ) के दौरान पर ऋचा ने ‘हीरामंडी’ से जुड़ी कई सारी बातों पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने बताया कि हमने जो आभूषण पहने हैं वे सभी असली हैं. भले ही यह तीन-चार किलोग्राम के आभूषण हों, यह सभी असली, सभी पुराने आभूषण हैं. इसमें कॉस्ट्यूम के तौर पर पुराने कपड़ों का उपयोग किया गया है.’

एक्ट्रेस ने सीखी उर्दू
बता दें कि सीरीज में ऋचा ‘लज्जो’ की भूमिका में नजर आएंगी. वहीं अपने किरदार के बारे में बात करते हुए ऋचा ने कहा “रोल में खुद को फिट करने के लिए मुझे उर्दू की कई सारी क्लासेज लेनी पड़ी.  इसलिए मुझे उसमें निखार लाना था. जब मैं बच्ची थीं तो मैंने एक दशक तक कथक सीखा था.’

37 वर्षीय एक्ट्रेस ने आगे कहा, मैंने अपने किरदार के लिए वॉयस मॉड्यूलेशन किया. 1930, 1940 और 1950 के दशक में महिलाएं कैसे बात करती थीं, मैंने उस तरीकों को अपनी बोलचाल में लाने की कोशिश की. उस बातचीत में एक अलग लय थी.’ बता दें कि ‘हीरामंडी’ 1 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. 

पाकिस्तान की कहानी पर बनी है सीरीज
संजय लीला भंसाली एक बार फिर से तवायकों की कहानी पेश करने जा रहे हैं. लेकिन इस बाक भारत नही बल्कि पाकिस्तान की कहानी दिखाई जाएगी. पाकिस्तान के लाहौर में एक रेडलाइट एलाके का नाम हीरामंडी है. ये लाहौर की तवायफों पर आधारित इस तरह की पहली एपिक वेब सीरीज होने वाली है.

बता दें कि हाल ही में मेकर्स ने सीरीज से सभी हसीनाओं का फर्स्ट लुक जारी किया था. सभी एक्ट्रेसेस को ट्रेडिशनल अटायर में दिखाई दीं. वहीं सीरीज का पहला सॉन्ग ‘सकल बन’ रिलीज हो गया है, जिसमें सभी एक्ट्रेसेस क्लासिकल डांस की करती हुई दिखीं.


ये भी पढ़ें: Aadujeevitham Box Office Day 3: ‘आदुजीवितम’ का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, जानें फिल्म की तीसरे दिन की कमाई




Source


Share

Related post

दीपिका चिखलिया को अरुण गोविल का दशरथ रोल लगा ‘अजीब’, एक्टर ने दिया ये जवाब

दीपिका चिखलिया को अरुण गोविल का दशरथ रोल…

Share टीवी सीरियल ‘रामायण’ के मशहूर एक्टर अरुण गोविल दशकों से भारतीय लोगों के लिए भगवान राम की…
68 की उम्र में भी काफी एनर्जेटिक और यंग दिखते हैं सनी देओल, जानिए क्या है एक्टर की फिटनेस का राज

68 की उम्र में भी काफी एनर्जेटिक और…

Share68 की उम्र में भी काफी एनर्जेटिक और यंग दिखते हैं सनी देओल, जानिए क्या है एक्टर की…
एक्टर बनने से पहले इन सितारों ने ली थी इंजीनियरिंग की डिग्री, लिस्ट के नाम चौंका देंगे

एक्टर बनने से पहले इन सितारों ने ली…

Shareएक्टर बनने से पहले इन सितारों ने ली थी इंजीनियरिंग की डिग्री, लिस्ट के नाम चौंका देंगे Source…