• June 7, 2024

मानहानि मामले में राहुल गांधी को मिली जमानत, BJP ने दर्ज कराई थी शिकायत

मानहानि मामले में राहुल गांधी को मिली जमानत, BJP ने दर्ज कराई थी शिकायत
Share

Defamation Case: मानहानि के एक मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शुक्रवार (7 जून, 2024) को बड़ी राहत मिली. बेंगलुरू की एक विशेष अदालत ने कर्नाटक बीजेपी के दर्ज कराए गए मानहानि के केस में राहुल गांधी को जमानत दे दी. 

अदालत ने राहुल गांधी को ये राहत व्यक्तिगत रूप से पेश होने के दौरान उन्हें दी है. कोर्ट मामले की अगली सुनवाई 30 जुलाई को करेगा. दरअसल, कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले न्यूज़पेपर में अपमानजनक विज्ञापन जारी करने का आरोप लगाते हुए बीजेपी ने शिकायत दर्ज कराई थी. 

सिद्धारमैया को भी मिली जमानत
राज्य की तत्कालीन बीजेपी सरकार पर कांग्रेस ने विज्ञापन में 2019 से 2023 तक शासन के दौरान बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाया गया था. कोर्ट ने एक जून को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को इस मामले में जमानत दी थी. वे अदालत के समक्ष पेश हुए थे. 

जस्टिस केएन शिवकुमार ने राहुल गांधी को सात जून को निश्चित रूप से कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया था. 

 




Source


Share

Related post

अमित शाह से जुड़े मानहानि केस में पेश हुए राहुल गांधी, दर्ज कराया बयान, प्रियंका का पलटवार

अमित शाह से जुड़े मानहानि केस में पेश…

Share लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मानहानी केस में सुल्तान के एमपी-एमएलए कोर्ट में बयान दर्ज…
गलगोटिया को महंगा पड़ा चीनी रोबोट! बिजली काटकर AI समिट से निकाला, सरकार ने क्या कहा?

गलगोटिया को महंगा पड़ा चीनी रोबोट! बिजली काटकर…

Share इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के रोबोडॉग विवाद ने पूरे देश में हंगामा मचा…
BJP running several right-wing social media accounts spreading fake news, says Stalin

Three persons died in a road accident in…

Share Three persons died in a road accident in Alakhnur, near Raibag, in Belagavi district on February 18.…