• February 19, 2026

संजय दत्त की बेटी बन छाई थी ये एक्ट्रेस, अब केरला स्टोरी 2 आएंगी नजर, दिव्यांका त्रिपाठी संग रह

संजय दत्त की बेटी बन छाई थी ये एक्ट्रेस, अब केरला स्टोरी 2 आएंगी नजर, दिव्यांका त्रिपाठी संग रह
Share

एक्ट्रेस अदिती भाटिया टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. अब फिल्म केरला स्टोरी 2 में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में एक्ट्रेस ने दमदार रोल प्ले किया है. फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होगी. ऐसे में आइए नजर डालते हैं अदिती भाटिया की जर्नी पर…

अदिती भाटिया की करियर जर्नी
अदिती ने चाइल्ड एक्टर के तौर पर शुरुआत की थी. वो 2004 में सबसे पहले शओ होम स्वीट होम में करिश्मा के रोल में दिखी थीं. इसक बाद उन्होंने विवाह, शूटआउट एट वडाला, चांस पे डांस जैसी फिल्में की. विवाह में छोटी रजनी बनी थीं. वहीं शूटआउट एट वडावा में वो संजय दत्त की बेटी के रोल में थीं. इस रोल ने उन्हें काफी पहचान दिलाई. वो 2017 में फिल्म सरगोशियां में दिखी थीं.

वहीं टीवी जर्नी की बात करें तो उन्होंने तुझ संग प्रीत लगाई सजना, टशन-ए-इशक जैसे शोज किए, 2015 में वो शो ये है मोहब्बतें में दिखीं. इस शो में वो दिव्यांका त्रिपाठी की बेटी के रोल में थीं. इस शो ने उन्हें बहुत पहचान दिलाई और घर में फेमस किया. अदिती ने अपनी क्यूटनेस से सभी का दिल जीत लिया. इस शो में वो रूही भल्ला के रोल में थीं. शो में उन्होंने 2016 से 2019 तक काम किया.

इसके अलावा वो कॉमेडी नाइट्स बचाओ ताजा, कॉमेडी सर्कस जैसे शोज भी कर चुकी हैं. अदिती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके फोटोशूट बहुत वायरल होते हैं. अब अदिती फिल्मों में हीरोइन के तौर पर खुद को स्टैब्लिश करने में लगी हैं. द केरला स्टोरी 2 के ट्रेलर में अदिती की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया है. वो राजस्थानी लड़की के रोल में हैं, जो एक झूठे इंसान के प्यार में पड़ जाती हैं और आगे चलकर उनकी जिंदगी बर्बाद हो जाती है.

फिल्म अपने कंटेंट की वजह से विवादों में भी है. इस फिल्म में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा जैसी एक्ट्रेसेस भी नजर आएंगी.




Source


Share

Related post

संजय दत्त ने शूटिंग के बाद अचानक क्यों छोड़ी ‘वेलकम 3’? डायरेक्टर अहमद खान अब बताई वजह

संजय दत्त ने शूटिंग के बाद अचानक क्यों…

Share अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी और रवीना टंडन जैसे एक्टर्स से सजी फिल्म ‘वेलकम टू द…
‘Munna Bhai 3′ NOT SHELVED, Rajkumar Hirani opens up about the biggest hurdle: ‘It needs to Match the standard of what we already have’

‘Munna Bhai 3′ NOT SHELVED, Rajkumar Hirani opens…

Share ‘Munna Bhai 3′ NOT SHELVED, Rajkumar Hirani opens up about the biggest hurdle: ‘It needs to Match…
‘मेरा सिर पहाड़ की चट्टान से…’, जब 80 फीट ऊंची पहाड़ी से कूद गए थे सलमान खान

‘मेरा सिर पहाड़ की चट्टान से…’, जब 80…

Share बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपने करियर में रोमांटिक से लेकर एक्शन तक, कई शानदार फिल्में की…