• July 4, 2024

‘सेना बताए कि 98 लाख कैसे बने?’ अग्निवीर अजय कुमार को लेकर कांग्रेस ने पूछा सवाल

‘सेना बताए कि 98 लाख कैसे बने?’ अग्निवीर अजय कुमार को लेकर कांग्रेस ने पूछा सवाल
Share

Congress On Army Claim: कांग्रेस के एक्स सर्विस मैन विभाग के चेयरमैन रोहित चौधरी ने गुरुवार (04 जुलाई) को सेना के उस ट्वीट पर सवाल उठाए हैं जिसमें दावा किया गया है कि अग्निवीर अजय कुमार को 98 लाख दिया गया और कुल 167 लाख दिया जाएगा. इस पर उन्होंने कहा, जब–जब मोदी सरकार फंसती है तो हिंदुस्तान की सेना के पीछे छुप जाती है.

उन्होंने आगे कहा कि सेना ने जो ट्वीट किया है हमने देखा है. सेना बताए कि 98 लाख कैसे बने? अग्निवीर की नीति के अनुसार अगर एक करोड़ बनता है तो ये एक करोड़ 67 लाख कैसे बनता है? हालांकि कांग्रेस ने माना कि शहीद अजय के परिवार को करीब एक करोड़ (सेना से 48 लाख और इंश्योरेंस से 50 लाख) की मदद मिली है लेकिन पार्टी ने कहा कि नियमित सैनिक के शहीद होने पर ये रकम ढाई करोड़ तक होती है.

भारतीय सेना ने क्या किया था दावा?

इसके साथ ही कांग्रेस ने ये भी दावा किया कि अब तक 13 अग्निवीर शहीद हुए हैं जिनमें से करीब आधों ने आत्महत्या की है और उन्हें मुआवजा नहीं मिला. दरअसल, भारतीय सेना ने बुधवार (03 जुलाई) को उन दावों को खारिज किया कि ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले अग्निवीर अजय कुमार के परिजनों को कोई मुआवजा नहीं दिया गया है. सेना ने कहा कि उनके परिवार को देय राशि में से 98.39 लाख रुपये दिए गए हैं. 

अग्निवीर अजय कुमार के परिवार ने क्या कहा?

वहीं, अग्निवीर अजय कुमार के परिवार ने ड्यूटी के दौरान शहीद होने के बाद भारतीय सेना से उनके लिए ‘हीरो’ का दर्जा मांगा है. परिवार ने कहा कि मुआवजे की राशि अजय कुमार की जगह नहीं ले सकती. उनके पिता का कहना है कि हम चाहते हैं कि अग्निवीर योजना को खत्म कर दिया जाए और हमें पेंशन और कैंटीन कार्ड मिलना चाहिए.

उन्होंने यह भी कहा कि परिवार को 98 लाख रुपए मिले हैं, जबकि सेना की ओर से केवल 48 लाख रुपए मिले हैं. यह सेना के बयान के विपरीत है जिसमें कहा गया है कि परिवार को कुल देय राशि में से 98.39 लाख रुपए का भुगतान किया गया है. 

ये भी पढ़ें: Indian Army: भारतीय सेना ने खोली राहुल गांधी के दावे की पोल! वीडियो में कहा था- शहीद अग्निवीरों के परिवार को नहीं मिलती कोई मदद



Source


Share

Related post

Annamalai’s CBSE language pushback: Was the ex-Tamil Nadu chief sending a message to BJP leadership in Delhi?

Annamalai’s CBSE language pushback: Was the ex-Tamil Nadu…

Share NEW DELHI: Former Tamil Nadu BJP chief K Annamalai, in a rare dissent, has publically opposed the…
9वीं क्लास के लिए तीसरी भाषा को अनिवार्य..CBSE के फैसले पर तमिलनाडु के BJP नेता का विरोध

9वीं क्लास के लिए तीसरी भाषा को अनिवार्य..CBSE…

Share तमिलनाडु बीजेपी नेता के. अन्नामलाई ने मंगलवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE के हालिया…
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर का दावा- इंस्टाग्राम से X तक, पर्सनल अकाउंट भी हुए हैक, कहा- ‘हमें

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर का दावा- इंस्टाग्राम…

Share कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शनिवार को दावा किया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट और…