• September 24, 2024

श्रद्धा कपूर ने छतरी के नीचे एक्स बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर को लगाया गले, वीडियो हुआ वायरल

श्रद्धा कपूर ने छतरी के नीचे एक्स बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर को लगाया गले, वीडियो हुआ वायरल
Share

Shraddha Kapoor Hugs Aditya Roy Kapur: श्रद्धा कपूर आज (24 सितंबर) को एक इवेंट में पहुंची थीं जहां उनके लुक ने लोगों का ध्यान खींचा. वहीं एक्ट्रेस की मुलाकात इस दौरान अपने को-एक्टर और रूमर्ड एक्स बॉयफ्रेंड आदित्य कपूर से हुई. दोनों ने इवेंट में एक-दूसरे को देखते ही गले लगा लिया जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. 

श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने फिल्म ‘आशिकी 2’ में एक साथ काम किया था. अब जब दोनों एक इवेंट में मिले तो इस दौरान बारिश हो रही थी और दोनों ने जब एक-दूसरे को गले लगाया तो उनके ऊपर छतरी थी. ये मूमेंट उनकी फिल्म ‘आशिकी 2’ के गाने ‘तुम ही हो’ जैसा ही था. ऐसे में फैंस ये मूमेंट देखकर काफी खुश हो गए. 


वीडियो देख फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रद्धा कपूर एक जगह खड़ी हैं और तभी पीछे खड़े आदित्य रॉय कपूर उनसे आकर मिलते हैं. आदित्य को देखकर श्रद्धा कपूर उन्हें गले लगा लेती हैं. ऐसे में फैंस इस मूमेंट पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा- ‘बारिश और फिर साथ में दोनों.’ दूसरे ने कमेंट किया- ‘इन्हें एक साथ पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड हूं.’ प्लीज कास्टिंग डायरेक्टर्स. ये एक बहुत ही सिंपल सी रिक्वेस्ट है. इसके अलावा एक ने लिखा- ‘दोनों कितने क्लासी दिख रहे हैं.’


श्रद्धा कपूर ने छतरी के नीचे आदित्य रॉय कपूर को लगाया गले, रीक्रिएकट हुआ 'आशिकी 2' वाला मूमेंट

ब्लैक साड़ी में स्टनिंग दिखीं श्रद्धा कपूर
लुक की बात करें तो श्रद्धा कपूर इस दौरान ब्लैक कलर की साड़ी पहने दिखाई दीं. इसे उन्होंने मैचिंग स्लीव्लेस ब्लाउज के साथ पेयर किया था. मैचिंग स्टड्स और पोनी टेल बांधें एक्ट्रेस बहुत प्यारी लग रही थीं. वहीं ब्लैक कलर के ब्लेजर सूट में आदित्य रॉय कपूर काफी डैशिंग दिख रहे थे.

श्रद्धा कपूर ने छतरी के नीचे आदित्य रॉय कपूर को लगाया गले, रीक्रिएकट हुआ 'आशिकी 2' वाला मूमेंट

श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर के डेटिंग रूमर्स
बता दें कि श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने 2013 की फिल्म ‘आशिकी 2’ में काम किया और तभी से दोनों के अफेयर की चर्चाएं आने लगी थीं. हालांकि दोनों ने कभी इन अफवाहों पर रिएक्ट नहीं किया. श्रद्धा और आदित्य 2017 की फिल्म ‘ओके जानू’ में भी साथ नजर आए.

ये भी पढ़ें: Saudi Tourism Event: स्टाइलिश ड्रेस में निम्रत कौर ने ढाया कहर, साड़ी में बला की हसीन दिखीं मधु… देखें तस्वीरें




Source


Share

Related post

लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी पास हुआ जन विश्वास विधेयक, जानें केंद्रीय मंत्री ने क्या बताया

लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी पास…

Share देश में कारोबार से जुड़े माहौल को बेहतर बनाने के लिए और इस क्षेत्र में होने वाले…
Dubai, UAE News Live Updates: Qatar Issues Heightened Security Alert; UAE Willing To Join Hormuz Force

Dubai, UAE News Live Updates: Qatar Issues Heightened…

Share Dubai, Abu Dhabi, UAE, Iran War Today Latest News Live Updates: Tensions remain high across the Gulf,…
पाकिस्तान क्रिकेट में नया हंगामा, टी20 वर्ल्ड कप खेल गए अनफिट खिलाड़ी; लिस्ट में बाबर आजम भी

पाकिस्तान क्रिकेट में नया हंगामा, टी20 वर्ल्ड कप…

Share Pakistan Cricket Controversy: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए 2026 का टी20 वर्ल्ड कुछ खास नहीं गुजरा था.…