• January 8, 2026

‘स्ट्रॉन्ग वुमन मैरिज मैटेरियल नहीं है…’, नीना गुप्ता ने क्यों कही ऐसी बात?

‘स्ट्रॉन्ग वुमन मैरिज मैटेरियल नहीं है…’, नीना गुप्ता ने क्यों कही ऐसी बात?
Share

नीना गुप्ता अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और सामाजिक मुद्दों को लेकर खुलकर बोलती नजर आती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने समाज में महिलाओं की हालत पर बात की है. उनके मुताबिक मर्दों को आजाद और मजबूत महिलाएं पसंद नहीं होती. इस दौरान नीना ने खुलासा किया है कि उनकी एक शख्स से सगाई हुई थी, जो बाद में टूट गई थी. 

ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे से बात करते हुए नीना गुप्ता ने कहा- ‘मजबूत महिला मैरिज मैटेरियल नहीं होती. ज्यादातर मर्दों को मजबूत महिलाएं पसंद नहीं आतीं. उन्हें बेबस महिलाएं पसंद होती हैं. उन्हें मजबूत महिलाएं, या वो महिलाएं जो अपने विचार रखती हैं, काम करती हैं, अपने करियर के लिए डेडीकेटेड हैं, उनसे नफरत है. वो महिलाओं पर अपना हक जमाना चाहते हैं.’

नीना गुप्ता की टूट गई थी सगाई
नीना गुप्ता ने आगे कहा- ‘मैं सामान्य तौर पर कह रही हूं, सभी के बारे में नहीं. लेकिन ये हमारी 95% आबादी के लिए सच है. मैं ये बात कोई विवादित बयान देने के लिए नहीं कह रही हूं, बल्कि ये मैंने अपने घर और समाज में खुद देखा है. मेरी सगाई एक ऐसे लड़के से हुई थी जिसने आखिरी समय में मुझे धोखा दिया. मेरे मन में तो बच्चे की उम्मीद थी और अंगूठी की रस्म भी हो चुकी थी. मैं अपने कपड़े और गहने खरीदने दिल्ली गई थी, और अचानक मुझे उसका फोन आया और उसने कहा कि हमारी शादी अभी नहीं हो रही है. मैंने पूछा क्या हुआ, तो उसने कहा कि उसे साइनस का ऑपरेशन करवाना है.’

नीना ने कहा- ‘आज तक मुझे नहीं पता कि शादी क्यों टूटी. मैं उसके पेरेंट्स से पूछती रही कि क्या हुआ था, लेकिन उन्होंने मुझे कभी नहीं बताया. फिर वो लगभग छह महीने बाद वापस आया और कहा कि वो मुझसे शादी करना चाहता है. मैंने कहा कि दफा हो जाओ. अब मैं तुमसे शादी नहीं करना चाहती.’



Source


Share

Related post

PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी

PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK…

Share पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoJK) में आज भी पाकिस्तानी रेंजर्स और एफसी की गोलीबारी जारी रही.…
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में…

Share भारत सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों यानी सीएपीएफ्स और असम राइफल्स यानी एआर में कांस्टेबल (जनरल…
‘पोस्ट गुमराह करने वाली है..’ विदेश मंत्रालय ने CJP प्रदर्शन से जुड़े वायरल पोस्ट पर रिएक्शन

‘पोस्ट गुमराह करने वाली है..’ विदेश मंत्रालय ने…

Share सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में कथित विदेशी फंडिंग से जुड़े दावे विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल…