• January 10, 2025

जब 3 दिनों तक विकेट के लिए तरस गए गेंदबाज, 624 रन… 2 बल्लेबाजों ने लिख दिया था इतिहास

जब 3 दिनों तक विकेट के लिए तरस गए गेंदबाज, 624 रन… 2 बल्लेबाजों ने लिख दिया था इतिहास
Share

Highest Partnership In Test: आपने क्रिकेट मैदान पर बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनते और टूटते देखा होगा. कभी बल्लेबाज गेंदबाजों के लिए बुरा सपना साबित होते हैं तो कभी गेंदबाद कहर बनकर टूटते हैं. ऐसी ही नजारा देखने को मिला तकरीबन 18 साल पहले. साल 2006 में श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगाकारा और महेला जयवर्धने की जोड़ी गेंदबाजों के लिए काल साबित हुई थी. इन दोनों बल्लेबाजों ने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया कि इसे तोड़ना तो दूर कोई बराबरी तक नहीं कर सका. दोनों खिलाड़ियों ने कोलंबो के मैदान पर यह कारनामा किया था. इस मुकाबले में कुमार संगाकारा और महेला जयवर्धने के बीच 624 रनों की साझेदारी हुई थी.

कुमार संगाकारा और महेला जयवर्धने ने बना डाला रिकॉर्ड

उस मुकाबले में संगाकारा ने 457 गेंदो का सामना किया था और 35 चौकों की मदद से 287 रन बना डाले. वहीं, उनके साथी जयवर्धने ने 572 गेंदे खेलकर 43 चौके और 1 छक्के की मदद से 374 रन बनाए. इस तरह टेस्ट क्रिकेट में ब्रायन लारा के सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड टूटते-टूटते बचा. दोनों बल्लेबाजों ने तकरीबन 3 दिनों तक साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया. वहीं, इस मुकाबले में श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका को आसानी से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम महज 169 रनों पर सिमट गई. जिसके जवाब में श्रीलंका ने विशाल स्कोर खड़ा किया.

श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका को आसानी से हराया

साउथ अफ्रीका के पहली पारी में 169 रनों के जवाब में श्रीलंका ने 756 रनों का विशाल स्कोर बनाया. इस तरह मेजबान श्रीलंका को भारी-भरकम बढ़त मिली. वहीं, साउथ अफ्रीकी टीम ने दूसरी पारी में भी 434 रनों का स्कोर बनाया. लेकिन इसके बावजूद मेजबान श्रीलंका ने आसान जीत दर्ज की. बहरहाल अब तक कुमार संगाकारा और महेला जयवर्धने के बीच 624 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड बरकरार है. यह टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी है.

ये भी पढ़ें-

तलाक की खबरों के बीच बिग बॉस 18 के वीकेंड वार का हिस्सा होंगे युजवेन्द्र चहल, ये दिग्गज क्रिकेटर भी आएंगे नजर



Source


Share

Related post

IPL 2026: Sanju Samson’s 115, Jamie Overton’s four-fer help CSK outfox DC for season’s first win | Cricket News – The Times of India

IPL 2026: Sanju Samson’s 115, Jamie Overton’s four-fer…

Share Sanju Samson (Photo by BCCI) NEW DELHI: Sanju Samson returned to form in style, smashing a brilliant…
IPL 2026 | We didn’t execute our bowling plans, says Jayawardene

IPL 2026 | We didn’t execute our bowling…

Share Rajasthan Royals’ Vaibhav Suryavansh in action against Mumbai Indians at the Barsapara ACA Cricket Stadium, Guwahati, on…
Irfan Pathan: ‘Bumrah had no visible plan’: Irfan Pathan explains how Sooryavanshi forced world’s best to rethink | Cricket News – The Times of India

Irfan Pathan: ‘Bumrah had no visible plan’: Irfan…

Share Vaibhav Sooryavanshi (IPL photo) After Vaibhav Sooryavanshi smashed two sixes off Jasprit Bumrah, former India all-rounder Irfan…