• February 12, 2025

‘पीएम मोदी के साथ खड़े हुए मैक्रों और ट्रूडो को कर दिया साइड’, बोले पाक एक्सपर्ट

‘पीएम मोदी के साथ खड़े हुए मैक्रों और ट्रूडो को कर दिया साइड’, बोले पाक एक्सपर्ट
Share

फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए एआई एक्शन समिट और भारत की पूरी दुनिया में खूब चर्चा हो रही है. भारत इस कार्यक्रम की सह-अध्यक्षता कर रहा है. इससे पता चलता है कि ग्लोबल लेवल पर और एआई क्षेत्र में भारत की कितनी अहमियत है. भारत को मिल रही इस अहमियत से पाकिस्तान में खलबली मच गई है. पाकिस्तानी एक्सपर्ट भी मान रहे हैं कि भारत की जो वेल्यू इस समय है पाकिस्तान को वहां तक पहुंचने में बहुत समय लगेगा. पाकिस्तान ही नहीं कनाडा भी एआई क्षेत्र में भारत के आस-पास नहीं है. सम्मेलन में भी कनाडियन पीएम जस्टिन ट्रूडो एक तरफ खड़े नजर आए.

सम्मेलन की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी सेंटर में फ्रांसिसी राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ खड़े थे, जबकि जस्टिन ट्रूडो एक साइड में खड़े थे. समिट में अमेरिका, चीन, कनाडा समेत 90 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे. 

पाकिस्तानी एक्सपर्ट कमर चीमा ने कहा कि इंडिया की ये वेल्यू और वर्थ है कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो फ्रेंच राष्ट्रपति से बहुत दूर खड़े हैं, जबकि पीएम मोदी इमैनुअल मैक्रों के साथ खड़े हैं क्योंकि फ्रांस को पता है कि भारत की कनाडा से ज्यादा वेल्यू है. उन्होंने कहा कि इंडिया और प्रधानमंत्री जिस लेवल पर खेल रहे हैं, पाकिस्तान को वहां तक पहुंचने में बहुत समय लग जाएगा.

कमर चीमा ने कहा कि यूरोपीयन यूनियन ने एआई क्षेत्र में 200 बिलियन यूरो इनवेस्ट करने का ऐलान किया है, जिसमें भारत उनका पार्टनर होगा. अगली एआई समिट भी इंडिया के अंदर होगी. उन्होंने कहा कि ये सब चीजें भारत की मजबूत स्थिति को दिखाती हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने एआई समिट में कहा कि एआई आने वाले समय में जरूरत बन जाएगा. उन्होंने कहा कि एआई के लिए संचालन व्यवस्था और मानकों को स्थापित करने के लिए सामूहिक वैश्विक प्रयासों की जरूरत है जो हमारे साझा मूल्यों को बनाए रखें, खतरों को दूर करें और भरोसे का निर्माण करें.

 

यह भी पढ़ें:
Paris AI Summit: 33 लाख करोड़ का AI खजाना पाने पीएम मोदी का क्‍या है प्‍लान



Source


Share

Related post

PM Modi speaks to UAE President, both agree on ensuring safe navigation through Strait of Hormuz | India News – The Times of India

PM Modi speaks to UAE President, both agree…

Share NEW DELHI: Prime Minister Narendra Modi on Tuesday spoke to UAE President Sheikh Mohamed bin Zayed Al…
Taliban strike multiple military bases in Pakistan; strategic Nur Khan Airbase in Rawalpindi hit – The Times of India

Taliban strike multiple military bases in Pakistan; strategic…

Share The Afghan Air Force’s drone aircraft carried out strikes on key Pakistani military installations, including the Nur…
Highest partnership in T20 World Cup: Pakistan openers Sahibzada Farhan and Fakhar Zaman run riot; break these batting records at Pallekele | Cricket News – The Times of India

Highest partnership in T20 World Cup: Pakistan openers…

Share Openers Fakhar Zaman and Sahibzada Farhan put Pakistan in control with a record opening stand against Sri…