• September 7, 2025

चीन के साथ नेपाल का युद्धभ्यास शुरू, ‘सागरमाथा फ्रेंडशिप’ का काठमांडू में आगाज

चीन के साथ नेपाल का युद्धभ्यास शुरू, ‘सागरमाथा फ्रेंडशिप’ का काठमांडू में आगाज
Share

नेपाली सेना और चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सागरमाथा फ्रेंडशिप’ का पांचवां संस्करण रविवार (07 सितंबर, 2025) को काठमांडू में शुरू हुआ. नेपाल की सेना की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, 10 दिवसीय संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान दोनों सेनाओं के बीच आपदा प्रबंधन, संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन और आतंकवाद निरोध सहित अन्य विषयों पर ज्ञान का आदान-प्रदान किया जाएगा.

यह संयुक्त सैन्य अभ्यास वर्ष 2017 से नेपाल और चीन में बारी-बारी से आयोजित किया जा रहा है. बयान में कहा गया है, ‘नेपाली सेना विभिन्न क्षेत्रों में अपनी क्षमता बढ़ाने के मकसद से मित्र देशों के साथ इस तरह के द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सैन्य अभ्यासों और पेशेवर अभियानों में हिस्सा लेती रही है.’

भारत और नेपाल के बीच ‘सूर्य किरण’ सैन्य अभ्यास

स्थानीय मीडिया की एक खबर के अनुसार, नेपाली सेना अमेरिका सहित कई अन्य देशों की सेनाओं के साथ भी नियमित रूप से संयुक्त सैन्य अभ्यास करती आई है. खबर में कहा गया है कि नेपाल और भारत हर साल ‘सूर्य किरण’ नामक सैन्य अभ्यास करते हैं.

समाचार पोर्टल ‘नेपाल न्यूज’ ने अपनी खबर में बताया, ‘नेपाली सेना और चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के लगभग 150 सैनिक आतंकवाद-रोधी, आपदा प्रबंधन, ऊंचाई वाले इलाकों में अभियानों के संचालन और संयुक्त परिचालन तत्परता पर ध्यान केंद्रित करते हुए प्लाटून-स्तरीय अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं.’

नेपाल-चीन के बीच इस साल पहला संस्करण सैन्य अभ्यास

खबर के मुताबिक, ‘सागरमाथा फ्रेंडशिप’ का पहला संस्करण अप्रैल 2017 में काठमांडू में आयोजित किया गया था. इसमें कहा गया है कि इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का दूसरा संस्करण सितंबर 2018 में चीन के चेंगदू और तीसरा संस्करण अगस्त-सितंबर 2019 में नेपाल में आयोजित हुआ था.

खबर के अनुसार, कोविड-19 महामारी के मद्देनजर साल 2020 से 2022 तक नेपाल-चीन संयुक्त सैन्य अभ्यास स्थगित कर दिया गया था. इसमें कहा गया है कि ‘सागरमाथा फ्रेंडशिप’ का चौथा संस्करण सितंबर-अक्टूबर 2024 में दक्षिण-पश्चिम चीन के चोंगकिंग शहर में आयोजित किया गया था.

ये भी पढ़ें:- 40 साल बाद जापान के शाही परिवार के राजकुमार हुए ‘एडल्ट’, प्रिंस हिसाहितो बने गद्दी के प्रमुख दावेदार



Source


Share

Related post

ट्रंप ने US के परमाणु हथियारों की ताकत पर किया बड़ा खुलासा, फिर चीन से डरे, कहा- ‘वो 5 साल में

ट्रंप ने US के परमाणु हथियारों की ताकत…

Share अमेरिका और ईरान के बीच समझौते पर हस्ताक्षर हो चुके हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस में…
कब होगा हॉर्मुज फ्री! डील के बाद भी आवागमन नॉर्मल से कम, दावे कई ग्राउंड पर रियलटी अल

कब होगा हॉर्मुज फ्री! डील के बाद भी…

Share अमेरिका और ईरान के बीच हस्ताक्षरित डील को लेकर घोषणा हो गई है. डोनाल्ड ट्रंप अपनी इस…
विरोध प्रदर्शन, सत्ता की हनक और गुरबत से जूझता PoK, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की कहानी

विरोध प्रदर्शन, सत्ता की हनक और गुरबत से…

Share Know More About POK: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी पीओके में 27 जुलाई को विधानसभा चुनाव…