• October 16, 2025

दुर्गापुर रेप पीड़िता के पिता ने ममता बनर्जी से माफी मांगी, बताया ‘मां समान’, पहले की थी औरंगजे

दुर्गापुर रेप पीड़िता के पिता ने ममता बनर्जी से माफी मांगी, बताया ‘मां समान’, पहले की थी औरंगजे
Share


पश्चिम बंगाल में ‘औरंगजेब के शासन’ का दावा करने के दो दिन बाद, दुर्गापुर सामूहिक बलात्कार पीड़िता के पिता ने बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ‘मां समान’ बताया और आग्रह किया कि अगर उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ कुछ भी गलत कहा हो तो माफ कर दें. पीड़िता के पिता ने बनर्जी से अपनी बेटी को न्याय दिलाने में मदद करने की भी अपील की. हालांकि, यह भी कहा कि वह बेटी को ओडिशा वापस अपने घर ले जाना चाहते हैं.

‘ममता दी मेरे लिए मां जैसी हैं’- पीड़िता के पिता
पीड़िता के पिता ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘ममता बनर्जी मेरे लिए मां जैसी हैं. अगर मैंने कुछ भी गलत कहा है, तो मैं उनसे माफी मांगता हूं. मैं उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन करूंगा. लेकिन मैं उनसे अपनी बेटी को न्याय दिलाने में मदद करने का अनुरोध करता हूं.’ MBBS छात्रा के पिता ने सोमवार को सीएम ममता बनर्जी की इस टिप्पणी की आलोचना की कि ‘महिलाओं को रात में बाहर नहीं निकलना चाहिए’, और कहा कि अब वह पश्चिम बंगाल में सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं.

बेटी को ओडिशा ले जाने की तैयारी में पिता
लड़की के पिता ने कहा कि इलाज कर रहे डॉक्टरों द्वारा बेटी को स्वस्थ घोषित किए जाने के बाद वह उसे घर वापस ले जाएंगे. उन्होंने कहा, ‘मैं इस मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहा हूं. मुझे लगता है कि यह बेहतर होगा, लेकिन यह राज्य प्रशासन पर भी निर्भर करता है.’

एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा के साथ उस समय कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया था, जब वह 10 अक्टूबर की रात को अपने एक दोस्त के साथ निजी मेडिकल कॉलेज परिसर से बाहर खाना खाने गई थी. पुलिस ने अब तक इस अपराध में कथित संलिप्तता के लिए पीड़िता के दोस्त समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है.



Source


Share

Related post

भारत को पाकिस्तान की धमकी पर ममता बनर्जी गुट का बड़ा बयान, कहा- ‘जब भी हम दुश्मनी…’

भारत को पाकिस्तान की धमकी पर ममता बनर्जी…

Share भारत और पाकिस्तान के रिश्तों को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश में दोनों देशों की…
क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब

क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद…

Share पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों काफी हलचल देखने को मिल रही है. विधानसभा चुनाव के…
Amid rebellion, TMC sends fresh office-bearers list to EC, says Mamata remains party chief

Amid rebellion, TMC sends fresh office-bearers list to…

Share Amid rebellion, TMC send fresh list to EC, asserting Mamata Banerjee remains the party leader (Picture credit:…