• July 4, 2026

‘भारत ने आपको सब कुछ दिया…’ इस बिजनेसमेन ने इंद्रा नूयी को याद दिलाया अतीत

‘भारत ने आपको सब कुछ दिया…’ इस बिजनेसमेन ने इंद्रा नूयी को याद दिलाया अतीत
Share

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • इंदिरा नूयी ने कहा भारत में CEO नहीं बन पाती।
  • उनके बयान पर सुहेल सेठ ने सवाल उठाया, इसे अजीब बताया।
  • इंदिरा नूयी के बयान पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी।

Indra Nooyi: अक्सर आपने देखा होगा कि जब कोई मशहूर हस्ती अपने करियर या किसी भी मुद्दे पर कोई विशेष टिप्पणी करता है तो उस पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगती हैं. इसी बीच पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूयी के एक बयान पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह भारत में कभी CEO नहीं बन पाती. अब इनके इसी बयान पर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोगों का इस बयान पर नजरिया अलग है तो वहीं कुछ लोग इस पर सहमत नहीं हैं. 

बयान पर इस बिजनेसमेन का आया रिएक्शन

अब इसी मुद्दे पर लेखक और बिजनेसमेन सुहेल सेठ ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपने एक्स पर लिखा कि इंदिरा नूयी का यह कहना कि वह भारत में CEO नहीं बन सकती थी, अजीब लगता है, जबकि रिटायरमेंट के बाद भी वह भारत में हर मुमकिन बोर्ड पद पाने की लगातार कोशिश करती रही. साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि इतने सफल और काबिल लोग ही हमेशा अपने देश की बुराई क्यों करते हैं?

ज्यादा ब्याज दर, KYC के भी तोड़े नियम, इस बैंक पर RBI ने लगाया 63 लाख का जुर्माना, क्या इसमें है आपका खाता?

यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आई सामने

इंदिरा नूयी के बयान और उसपर सुहेल सेठ की आई प्रतिक्रिया के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कुछ लोगों ने इंदिरा नूयी की बात पर सहमति जताई तो वहीं कई यूजर्स ने सुहेल सेठ का साथ दिया. फिलहाल इस मुद्दे पर लगातार बहस जारी है. यूजर्स की तरह-तरह की टिप्पणी सामने आ रही है.

ये देश ना होता तो आज भारत में गैस सिलेंडर के लाले पड़ जाते! यूएई और सऊदी अरब छूटे पीछे



Source


Share

Related post

क्या बिना बैंक अकाउंट के भी बन सकता…

Share अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए बैंक में…

दिल्ली-NCR में आपको कैसे मिलेगी 35 रुपए किलो…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom बढ़ती प्याज की कीमतों से निपटने…
Still Struggling To Save Money? Start Following These 7 Financial Rules

Still Struggling To Save Money? Start Following These…

Share Building financial security is not only about earning more money; it also depends on how effectively you…