• November 25, 2025

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में फिर की एयरस्ट्राइक, 9 बच्चों समेत 10 की मौत; आखिर दोनों देशों के ब

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में फिर की एयरस्ट्राइक, 9 बच्चों समेत 10 की मौत; आखिर दोनों देशों के ब
Share


पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. अफगानिस्तान की तालिबान सरकार की तरफ से कहा गया है कि पाकिस्तानी हमलावर सेना ने एक इलाके में भारी बमबारी की है, जिसमें 10 लोग मारे गए हैं. इनमें 9 बच्चे भी शामिल हैं. अफगान अधिकारियों ने कहा है कि वो इस हमले का सही जवाब देंगे. बताया जा रहा है कि पेशावर में एक सुसाइड बम धमाके के बाद से दोनों देशों में फिर से तनाव पैदा हो गया है. 

अफगानिस्तान के प्रवक्ता ने क्या बताया?

अफगानिस्तान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया, ‘पाकिस्तानी हमलावर सेनाओं ने एक लोकल आम नागरिक के घर पर बमबारी की. नतीजा यह हुआ कि खोस्त प्रांत में नौ बच्चे (पांच लड़के और चार लड़कियां) और एक महिला शहीद हो गए.’

उन्होंने कहा, ‘इस्लामिक अमीरात इस उल्लंघन की कड़ी निंदा करता है और दोहराता है कि अपने एयरस्पेस, इलाके और लोगों की रक्षा करना उसका कानूनी अधिकार है. वह सही समय पर सही जवाब देगा.’

इसके अलावा बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की तरफ से कुनार और पक्तिका के बॉर्डर इलाके में हवाई हमले किए गए हैं. इनमें चार और आम लोग घायल हुए हैं. खोस्त के गवर्नर के प्रवक्ता मुस्तगफिर गुरबुज ने कहा, ड्रोन और हवाई जहाजों ने हमले किए. AFP न्यूज एजेंसी के एक रिपोर्ट ने बताया कि वहां के लोग एक टूटे हुए घर का मलबा हटा रहे हं. मारे गए लोगों की कब्रें तैयार कर रहे हैं. 

पेशावर हमले के बाद फिर बड़ा तनाव

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की तरफ से ये कथित हमले पेशावर में पैरामिलिट्री फेडरल कांस्टेबुलरी के हेडक्वार्टर को निशाना बनाकर किए गए, आत्मघाती हमले के बाद हुए हैं. इनमें तीन ऑफिसर मारे गए थे और 11 लोग घायल हुए थे. 

पाकिस्तान के सरकारी चैनल पीटीवी का दावा है कि हमलावर अफगान नागरिक थे. राष्ट्रपति आसिफ जरदारी ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को दोषी ठहराया है. इससे पहले इस्लामा बाद में एक कोर्ट के बाहर एक आत्मघाती हमले में 12 लोग मारे गए थे. 

दोनों देशों में तनाव की वजह बॉर्डर है

दरअसल, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बॉर्डर को लेकर तनाव बना हुआ है. 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता स्थापित हुई थी. इसके बाद से दोनों देशों में सीमा विवाद जारी है. अक्टूबर में जानलेवा झड़पों के बाद बात और बिगड़ गई. इसमें 70 लोगों की मौत हुई थी. झड़पों का पहला दौर 11-12 अक्टूबर के बीच हुआ था. जब अफगानिस्तान ने पाकिस्तान से बदला लेने के लिए हमले किए थे. यह हमला काबुल में हुए एक हमले के बाद किया गया था. 




Source


Share

Related post

‘Our Defence Was Not Good’: Head Coach Craig Fulton Reacts After India’s 2-4 Defeat Against England

‘Our Defence Was Not Good’: Head Coach Craig…

Share News sports hockey ‘Our Defence Was Not Good’: Head Coach Craig Fulton Reacts After India’s 2-4 Defeat…
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा,…

Share NYC Mayor Mamdani Bengali Speaking Video: न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान मम्दानी ने शहर के हाई स्कूल…
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन

पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom सेना के खंडन के बाद वजाहत…