• December 3, 2025

Bengal Weather: दिसंबर की शुरुआत में ही कड़ाके की ठंड, वीकेंड पर और गिरेगा तापमान

Bengal Weather: दिसंबर की शुरुआत में ही कड़ाके की ठंड, वीकेंड पर और गिरेगा तापमान
Share


Kolkata Weather Update: देशभर में सर्दियों की शुरुआत हो गई है. दिसंबर के पहले हफ्ते में ही शीत प्रेमियों के लिए खुशखबरी है. पहले ही हफ्ते में देश के कई राज्यों में जबरदस्त ठंड पड़नी शुरू हो गई है. कई राज्यों में मौसम विभाग ने भीषण बारिश की चेतावनी भी जारी की है. साथ ही घना कोहरा भी पड़ेगा.  दिसंबर के पहले ही हफ्ते से लोगों को कड़ाके ठंड का एहसास होने लगा है.

वीकेंड से ठंड का एहसास होगा शुरू

बता दें कि इस हफ्ते के अंत में जम के ठंड पड़ सकती है. अलीपुर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज से धीरे-धीरे गिरेगा पारा. वीकेंड से ठंड का एहसास हो सकता है. उत्तरी हवाओं का प्रकोप बढ़ेगा. हफ्ते के अंत में कोलकाता का तापमान 15 डिग्री तक गिर सकता है. पश्चिमी जिलों में पारा 11 के आसपास रहेगा. दार्जिलिंग में तापमान 6 डिग्री तक गिर सकता है.

इन राज्यों में शीत लहर की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग के सूत्रों के मुताबिक, अब तक पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात ‘डिटवार’ के प्रभाव से पारा गिरना रुका हुआ था. वर्तमान में, वह चक्रवात कमजोर होकर निम्न दबाव में बदल गया है. नतीजतन, पूरे देश में समग्र रूप से शुष्क मौसम की अनुकूल स्थिति बनी है. पंजाब, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है.

राज्य में कुछ दिनों में कम से कम 2-3 डिग्री पारा गिर सकता है, ऐसा मौसम विभाग का मानना ​​है. रात और सुबह के समय ठंड का एहसास बढ़ेगा. आज कोलकाता में तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और दक्षिण बंगाल के जिलों में 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

यह भी पढ़ें –

‘…तो नहीं भरने देंगे उड़ान’, नवी मुंबई एयरपोर्ट के नामकरण पर बवाल, शरद पवार के सांसद ने दी धमकी

Weather Update: कहीं शीतलहर तो कहीं बारिश… जानिए इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल, अलर्ट जारी



Source


Share

Related post

‘2-3 दिनों में पूरे देश में….’, मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवा

‘2-3 दिनों में पूरे देश में….’, मौसम विभाग…

Share दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ने के कारण अगले 2-3 दिनों के अंदर ये पूरे देश को…
यूपी, बिहार, दिल्ली-हरियाणा में होगी मानसूनी बारिश, मुंबई में ‘आफत’, जानें देश का मौसम

यूपी, बिहार, दिल्ली-हरियाणा में होगी मानसूनी बारिश, मुंबई…

Share देशभर के साथ ही राजधानी दिल्ली में भी मानसून की एंट्री हो चुकी है. महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तराखंड…
पूर्वोत्तर में बाढ़ से बहे पुल, यूपी-दिल्ली में अब भी आग उगल रहा सूरज, मानसून आखिर कहां पहुंचा?

पूर्वोत्तर में बाढ़ से बहे पुल, यूपी-दिल्ली में…

Share पूर्वोत्तर राज्यों में सोमवार को हुई भारी बारिश ने भारी तबाही मचाई, जिससे कई स्थानों पर सड़कें…