• July 9, 2026

‘2-3 दिनों में पूरे देश में….’, मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवा

‘2-3 दिनों में पूरे देश में….’, मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवा
Share

दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ने के कारण अगले 2-3 दिनों के अंदर ये पूरे देश को कवर कर लेगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक गुरुवार (9 जुलाई) को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, मध्य प्रदेश समेत करीब 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना है. इस दौरान तेज आंधी तूफान के भी आसार हैं.

IMD के मुताबिक गुरुवार को पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. IMD ने कहा है कि दिल्ली में खासकर गुरुवार को बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश के साथ 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी 9-12 जुलाई के दौरान कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है. 

मौसम विभाग ने कहा है कि गुरुवार को पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. विभाग ने बताया है कि डीप डिप्रेशन की वजह से यूपी में दक्षिण-पश्चिम मानसून फिर से सक्रिय हो गया है. पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी यूपी के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भी ठीक-ठाक बारिश हुई. चित्रकूट में सबसे ज्यादा 144.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी जिलों में अगले 2 दिनों के दौरान भारी बारिश की संभावना है. भारी बारिश की वजह से पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और मैदानी इलाकों में जलभराव की आशंका है. दक्षिण बंगाल में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की संभावना है.

मध्य प्रदेश से झारखंड तक रेड अलर्ट
मध्य प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को भारी बारिश की संभावना है. पूर्वी मध्य प्रदेश में 9-10 जुलाई के दौरान कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा बिहार और सिक्किम में भी बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है. इसके अलावा झारखंड में भी आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इन राज्यों में 12 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी किया गया है.

नॉर्थ ईस्ट में अलर्ट
नॉर्थ ईस्ट के असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी आज बहुत भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा महाराष्ट्र में भी आज बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. गोवा और गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

बाढ़ की चेतावनी 
IMD ने आज गुजरात के कई हिस्सों में आकस्मिक बाढ़ की चेतावनी जारी की है. इनमें राजस्थान के डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर और प्रतापगढ़ जिला भी शामिल है. इनके अलावा गोवा, मुंबई, ठाणे, पालघर और सिंधुदुर्ग में भी चेतावनी जारी की गई है. हिमाचल के शिमला और सिरमौर के अलावा उत्तराखंड के देहरादून और नैनीताल सहित कई पहाड़ी जिलों में भी आकस्मिक बाढ़ को लेकर चेतावनी दी गई है.

ये भी पढ़ें

अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले



Source


Share

Related post

5 Indian seafarers safely rescued after Kuwait-flagged tanker…

Share (Representative image): The Indian nationals were aboard MT Kazimah III, which was hit while sailing through the…

‘You’re public servants’: Bombay HC raps casual approach…

Share Government officials are “public servants, not masters”, Bombay HC has observed, questioning a “casual approach” by a…

WhatsApp New Update: Businesses To Pay For Some…

Share News tech WhatsApp New Update: Businesses To Pay For Some Customer Service Messages From October 1 Powered…