• December 16, 2025

चेन्नई ने ऑक्शन में खरीदे 9 खिलाड़ी, देखें नीलामी के बाद कैसी दिखती है धोनी की पूरी टीम

चेन्नई ने ऑक्शन में खरीदे 9 खिलाड़ी, देखें नीलामी के बाद कैसी दिखती है धोनी की पूरी टीम
Share

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 में 9 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 41 करोड़ रुपये खर्च किए. फ्रेंचाइजी ने 2 अनकैप्ड खिलाड़ियों पर 28 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर दिए. दोनों की सैलरी एमएस धोनी की सैलरी से 3 गुना से भी ज्यादा होगी. टीम का 25 प्लेयर्स का स्क्वाड पूरा हो चुका है, पर्स में 2 करोड़ 40 लाख बचा भी हुआ है.

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले संजू सैमसन को ट्रेड के जरिए अपने दल में शामिल किया था. संजू की सैलरी 18 करोड़ रुपये है. सैमसन समेत सीएसके ने कुल 16 खिलाड़ियों को रिटेन किया था, जिसमें से 4 विदेशी थे. टीम के 9 प्लेयर्स के स्लॉट खाली थे, जो अब भर चुके हैं.

IPL 2026 ऑक्शन में CSK का सबसे महंगा प्लेयर

कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर आईपीएल 2026 ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा खरीदे गए खिलाड़ियों में सबसे महंगे रहे. दोनों अनकैप्ड प्लेयर हैं, जिनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये ही था. लेकिन अन्य टीमों ने भी उनमें रूचि दिखाई, जिस कारण उनका प्राइस बढ़ता चला गया. चेन्नई ने कार्तिक को 14.2 और प्रशांत को भी 14.2 करोड़ में खरीदा, यानी इन 2 खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी ने कुल 28.4 करोड़ खर्च किए.

चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वाड 2026 (कीमत के साथ)

  1. अंशुल कंबोज (रिटेन)- 3.4 करोड़
  2. गुरजापनीत सिंह (रिटेन)- 2.2 करोड़ 
  3. जेमी ओवरटन (रिटेन)- 1.5 करोड़
  4. एमएस धोनी (रिटेन)- 4 करोड़
  5. मुकेश चौधरी (रिटेन)- 30 लाख
  6. नेथन एलिस (रिटेन)- 2 करोड़
  7. नूर अहमद (रिटेन)- 10 करोड़
  8. रामकृष्ण घोष (रिटेन)- 30 लाख
  9. संजू सैमसन (ट्रेड)- 18 करोड़
  10. रुतुराज गायकवाड़ (रिटेन)- 18 करोड़
  11. शिवम दुबे (रिटेन)- 12 करोड़ 
  12. आयुष म्हात्रे (रिटेन)- 30 लाख
  13. डेवाल्ड ब्रेविस (रिटेन)- 2.2 करोड़
  14. उर्विल पटेल (रिटेन)- 30 लाख
  15. खलील अहमद (रिटेन)- 4.8 करोड़
  16. श्रेयस गोपाल (रिटेन)- 30 लाख
  17. अकील होसेन (सोल्ड) – 2 करोड़
  18. प्रशांत वीर (सोल्ड)- 14.2 करोड़
  19. कार्तिक शर्मा (सोल्ड)- 14.2 करोड़
  20. मैथ्यू शॉर्ट (सोल्ड)- 1.5 करोड़
  21. अमन खान (सोल्ड)- 40 लाख
  22. सरफराज खान (सोल्ड)- 75 लाख
  23. मैट हेनरी (सोल्ड)- 2 करोड़
  24. राहुल चाहर (सोल्ड)- 5.2 करोड़
  25. जकारी फौल्कस (सोल्ड)- 75 लाख

सरफराज समेत इन खिलाड़ियों को बेस प्राइस में खरीदा

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 ऑक्शन में सरफराज खान, मैट हेनरी, अकील होसेन, मैथ्यू शॉर्ट और जकारी फौल्कस को उनके बेस प्राइस पर ही खरीदा.



Source


Share

Related post

ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर…

Share भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में ही अपने खेल से क्रिकेट की दुनिया का…
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द

विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस…

Share आईपीएल 2026 के दौरान विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच कथित विवाद ने सोशल मीडिया पर…
‘He was not the only one who failed’: Coach says Sanju Samson unfairly singled out after Zimbabwe snub

‘He was not the only one who failed’:…

Share Sanju Samson (Getty Images) NEW DELHI: Sanju Samson‘s childhood coach, Biju George, has strongly criticised the selectors…