• February 11, 2026

‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ के बाद रामचरण की ‘पेड्डी’ ने भी की रिलीज से पहले ताबड़तोड़ कमाई

‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ के बाद रामचरण की ‘पेड्डी’ ने भी की रिलीज से पहले ताबड़तोड़ कमाई
Share

‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ दोनों ही फिल्मों का रिलीज से पहले से ही क्रेज काफी ज्यादा है. दोनों ही फिल्मों की रिलीज डेट 19 मार्च है और इन फिल्मों ने अभी से ही ताबड़तोड़ कमाई करना शुरू कर दिया है. इन्हीं फिल्मों के नक्शे कदम पर रामचरण की आगामी फिल्म ‘पेड्डी’ भी चलने लगी है. रामचरण की इस फिल्म ने भी रिलीज से पहले ही अपनी कमाई शुरू कर दी है. वो कैसे? आइये आपको आगे बताते हैं.

कैसे की फिल्म ने कमाई?
सैकनिक के मुताबिक लेटेस्ट ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के ओवरसीज थिट्रिकल राइट्स 40 से 42 करोड़ रुपये में बिक चुके हैं, ये तेलुगू फिल्म की सबसे बड़ी डील बताई जा रही है. ये डील दर्शाती है कि डिस्ट्रिब्यूटर्स का फिल्म के बॉक्स ऑफिस पोटेंशियल पर कितना भरोसा है. खासकर अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया जैसे मुख्य विदेशी बाजारों में, जहां राम चरण के अच्छे खासे फैंस हैं.

रामचरण का स्टारपावर
ट्रैक टॉलीवुड के अनुसार, अकेले अमेरिका में ही फिल्म का ब्रेक-ईवन लगभग 6.5 मिलियन डॉलर होने का अंदाजा लगाया जा रहा है, जबकि विदेशों में कुल ब्रेक-ईवन 9 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है. फिल्म को लेकर क्रेज ही इतना ज्यादा है कि ये डील तो तय ही थी. रामचरण के स्टारपावर को देखते हुए ये फिल्म करोड़ों की कमाई बॉक्स ऑफिस पर भी कर सकती है. वैसे तो ये फिल्म ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ के बाद रिलीज होगी, लेकिन इनके रिकॉर्ड्स भी तोड़ सकती है.

बता दें कि तेलुगू  फिल्म रामचरण की इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर मुख्य किरदार में हैं. इसके अलावा शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु भी नजर आने वाले हैं. ये फिल्म 30 अप्रैल को कई भाषाओं में देशभर में रिलीज होगी. फिल्म की रिलीज का दर्शखों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है.




Source


Share

Related post

Yash Says Toxic Is ‘Not A Typical Gangster Story’, Calls It A Layered Psychological Drama

Yash Says Toxic Is ‘Not A Typical Gangster…

Share Last Updated:April 15, 2026, 12:19 IST Yash opens up about Toxic, says it’s a layered film with…
19वें दिन पहले पार्ट से पिछड़ गई ‘धुरंधर 2’, इतने करोड़ का रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में अंतर

19वें दिन पहले पार्ट से पिछड़ गई ‘धुरंधर…

Share रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर गर्दे उड़ा रही है. फिल्म ने 1000 करोड़…
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे मंडे टेस्ट भी किया पास, अब टूटेगा प्रभास का 9 साल पुराना रिकॉर्ड

‘धुरंधर 2’ ने तीसरे मंडे टेस्ट भी किया…

Share ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ या ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले दिन से गदर…