• July 22, 2026

सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?

सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
Share

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन जारी है. संसद मार्च के बाद भी विरोध थमा नहीं है. सोनम वांगचुक अस्पताल में अनशन पर हैं और इसी बीच मोदी सरकार बातचीत की पहल करती दिख रही है. बुधवार (22 जुलाई) को सीजेपी प्रतिनिधियों के साथ बातचीत का एक और दौर देखने को मिलेगा.  

सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह आज सीजेपी प्रतिनिधियों से मिल सकते हैं. बता दें कि ये बैठक ऐसे समय में होने जा रही है, जब मंगलवार रात उन्होंने और जेपी नड्डा ने मेदांता अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से मुलाकात की थी. सूत्रों के मुताबिक मोदी सरकार बातचीत के जरिए समाधान निकालने के लिए पूरी तरह तैयार है. देर रात हुई बैठक में सबसे अहम मुद्दा था कि छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा कराई जाए. 

बताया जा रहा है कि सरकार ने इस मांग पर सहमति जताई है. इससे लंबे समय से चला आ रहा गतिरोध खत्म हो सकता है. सोनम वांगचुक की भी यही मांग थी कि छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा हो. दिल्ली में हालिया प्रदर्शनों के बाद सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया. यह सब दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर हुआ. 

बातचीत के दरवाजे खुले- सरकार 
मोदी सरकार पहले भी कह चुकी है कि वह बातचीत के लिए तैयार है, भले ही राजधानी में प्रदर्शन तेज हो गए हों, लेकिन सरकार आंदोलनकारी छात्रों से संवाद की कोशिश कर रही है. यह ताजा बातचीत सरकार की ओर से की जा रही कोशिशों की एक कड़ी है. सोमवार को जेपी नड्डा ने सीजेपी प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी. केंद्र ने कहा था कि बातचीत के दरवाजे खुले हैं. 

संसद में चर्चा की मांग
इस बीच मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी के आवास की ओर मार्च करने को लेकर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कई अन्य नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था. संसद के मानसून सत्र में भी ये मुद्दा लगातार गूंज रहा है और विपक्ष छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा की मांग कर रहा है.

ये भी पढ़ें 

Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?



Source


Share

Related post

India needs a peaceful revolution: Sonam Wangchuk

India needs a peaceful revolution: Sonam Wangchuk

Share Activist Sonam Wangchuk on Thursday (August 13, 2026) called for a “peaceful revolution” in the way India…
CJP protest fallout: Noida woman booked over ‘objectionable’ remarks against PM Narendra Modi

CJP protest fallout: Noida woman booked over ‘objectionable’…

Share Noida Police registered a zero FIR against a 25-year-old woman for alleged objectionable language NOIDA: Noida Police…
‘पोस्ट गुमराह करने वाली है..’ विदेश मंत्रालय ने CJP प्रदर्शन से जुड़े वायरल पोस्ट पर रिएक्शन

‘पोस्ट गुमराह करने वाली है..’ विदेश मंत्रालय ने…

Share सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में कथित विदेशी फंडिंग से जुड़े दावे विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल…