• February 23, 2026

‘जो भी देश अमेरिका के साथ खेल करेगा…’, सुप्रीम कोर्ट से झटके के बाद गुस्से में आए ट्रंप, टैरि

‘जो भी देश अमेरिका के साथ खेल करेगा…’, सुप्रीम कोर्ट से झटके के बाद गुस्से में आए ट्रंप, टैरि
Share

अमेरिका के सुप्रीम ने जब से डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति पर सवाल उठाते हुए इसे रद्द किया है तब से कई बार उनका गुस्सा खुलकर सामने आया है. उन्होंने सोमवार (23 फरवरी 2026) को उन देशों के चेतावनी दी है जो टैरिफ रद्द होने के बाद अमेरिका के साथ ट्रेड डील से पीछे हटने की सोच रहे हैं. उन्होंने सोशल ट्रूथ पर पोस्ट कर कहा, ‘अगर कोई देश टैरिफ के रद्द होने के बाद ट्रेड डील से पीछे हटता है तो हम अलग-अलग व्यापार कानूनों के तहत उन पर और अधिक शुल्क लगाएंगे.’

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ्ते नेशनल इमरजेंसी कानून के तहत अलग-अलग देशों पर लगाए गए ट्रंप के टैरिफ को गैर-कानूनी करार दिया. कोर्ट के इस फैसले के बाद पहले से डील पर साइन किए गए ट्रेड को लेकर एक बार फिर अनिश्चितता पैदा हो गई है. ट्र्ंप ने इसे लेकर अपने देश की सुप्रीम कोर्ट पर भी सवाल उठाया.

टैरिफ को लेकर ट्रंप ने फिर दी धमकी

ट्रंप ने कहा, ‘अगर कोई देश कोर्ट के फैसले का फायदा उठाकर खेल खेलने की कोशिश करेगा तो उस पर पहले से ज्यादा टैरिफ लगाया जाएगा. खासकर वैसे देशों पर जिन्होंने दशकों तक अमेरिका को लूटा है. ऐसे देशों टैरिफ से कहीं अधिक और बदतर स्थिति का सामना करना पड़ेगा.’

EU ने यूएस के साथ ट्रेड डील पर मतदान स्थगित किया

ब्रुसेल्स में यूरोपीय संसद ने सोमवार (23 फरवरी) को अमेरिका के साथ यूरोपीय यूनियन (EU) ने ट्रेड डील पर मतदान को स्थगित करने का फैसला किया, क्योंकि ट्रंप ने 15 फीसदी ग्लोबल टैरिफ का ऐलान किया है. इस समझौते के तहत यूरोपीय यूनियन के सामानों पर 15 फीसदी अमेरिकी टैरिफ लगेगा. हालांकि खाद्य पदार्थों, विमान के पुर्जे, रेअर मिनरल्स, दवाई समेत कई सामानों पर छूट दी जाएगी. वहीं EU को इंडस्ट्रियल सामानों सहित अमेरिका से आयातित कई वस्तुओं पर शुल्क हटाना होगा.

अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर चीन का रिएक्शन

चीन ने सोमवार को कहा कि वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगाए गए टैरिफ के खिलाफ अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के प्रभाव का आकलन कर रहा है. अमेरिका कोर्ट के फैसले के बाद ट्र्ंप प्रशासन ने पहले 1974 के व्यापार अधिनियम की धारा 122 के तहत 10 फीसदी ग्लोबल टैरिफ का ऐलान किया. एक दिन बाद शनिवार (21 फरवरी 2026) को इसे बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया. ग्लोबल टैरिफ की दर को इससे नहीं बढ़ाया जा सकता है.




Source


Share

Related post

Gold-Silver Rate Today: ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; जानें

Gold-Silver Rate Today: ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom भारतीय बाजारों में आज सोने-चांदी के…
ईरानी डेलीगेशन को मारना चाहता है इजरायल? NYT की रिपोर्ट पर आई तेल अबीब की प्रतिक्रिया

ईरानी डेलीगेशन को मारना चाहता है इजरायल? NYT…

Share इजरायल और अमेरिकी मीडिया ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के बीच एक रिपोर्ट को लेकर विवाद पैदा हो गया…
आज भी मुंह के बल गिरा सोना, 1300 रुपये से ज्यादा गिरी कीमत; चांदी 3000 से ज्यादा महंगी

आज भी मुंह के बल गिरा सोना, 1300…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom भारत में सोने के दाम घटे,…