• July 3, 2026

आज भी मुंह के बल गिरा सोना, 1300 रुपये से ज्यादा गिरी कीमत; चांदी 3000 से ज्यादा महंगी

आज भी मुंह के बल गिरा सोना, 1300 रुपये से ज्यादा गिरी कीमत; चांदी 3000 से ज्यादा महंगी
Share

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • भारत में सोने के दाम घटे, वैश्विक मजबूती के बावजूद.
  • घरेलू मांग घटने, शुल्क वृद्धि से सोना सस्ता हुआ.
  • चांदी की कीमतों में बंपर उछाल, 2.32 लाख प्रति किलो.

Gold-Silver Rate Today on July 3: सोने की कीमतों में आज भी गिरावट देखी जा रही है, जो खरीदारों के लिए बड़ी राहत की बात है. COMEX पर अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में निचले स्तरों से हुई रिकवरी के चलते सोना 0.63% की बढ़त के साथ 4151.80 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर मजबूत के साथ कारोबार कर रहा है.

हालांकि, अंतराष्ट्रीय कीमतों में सुधार के बावजूद घरेलू सर्राफा बाजार में आज कीमतें कल के मुकाबले 0.93% गिरी हैं. इसी के साथ आज देश में सोने का औसत भाव प्रति 10 ग्राम 1,45,900 रुपये है, जबकि कल सोने का औसत भाव 1,47,268 रुपये था. यानी कि कीमतों में एक दिन में प्रति 10 ग्राम 1368 रुपये की गिरावट आई है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 1,45,650 रुपये पर खुला है, जो राष्ट्रीय औसत से 250 रुपये कम है. अगर आप डायमंड ज्वेलरी या सोने के हल्के डिजाइन वाले गहने लेने की सोच रहे हैं, तो आज 18-कैरेट सोने का रेट कल के मुकाबले 1026 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है. आज 10 ग्राम 18-कैरेट वाले सोने की कीमत 1,09,425 रुपये है. 

भारत में क्यों गिर रहे सोने के दाम?

जैसा कि आपको पता है कि आज COMEX पर सोना 0.63% मजबूत होकर कारोबार कर रहा है. इसके ऊलट भारत में सोना 0.93% कमजोर हुआ है. इसकी कई वजहें हैं:- 

भारत में अभी शादियों का सीजन खत्म हो चुका है. ऊपर से सोने की लगातार गिरती कीमतों से लोगों के मन में इसके क्रैश होने का डर बना हुआ है. ऐसे में लोग सोना खरीदने के बजाय इसे बेचने में लगे हुए हैं. लोग सर्राफा बाजार में अपना पुराना सोना बेचकर नकद निकाल रहे हैं. इसके चलते बाजार में अचानक से सोने की सप्लाई बढ़ गई है, लेकिन डिमांड कम होने की वजह से रेट कम हो रहे हैं.

सरकार ने सोने पर कस्टम ड्यूटी को बीते दिनों बढ़ाकर 6% से 15% कर दिया. साथ ही नागरिकों से सोने की खरीद अगले एक साल तक के लिए टालने की भी अपील की. ऐसे में लोग इसकी खरीदारी करने से बच रहे हैं. मांग कम होने की वजह से डीलन प्रीमियम घटाकर सोना बेच रहे हैं. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती भी कीमतों में गिरावट की एक बड़ी वजह है.

चांदी की कीमतों में बंपर उछाल

आज COMEX पर चांदी 1.12% की मजबूती के साथ 61.75 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है. घरेलू सर्राफा बाजार में भी चांदी में आज 1.35% तक का भारी उछाल आया है. इसके चलते कीमत अब 2.32 लाख प्रति किलो के स्तर पर आ गई है. आज 1.35% की तेजी के साथ चांदी कल के मुकाबले प्रति किलोग्राम 3091 रुपये महंगी हुई है. 

ये भी पढ़ें:

ईरान में जंग से भारत ने ली सीख, LPG रिजर्व पर बना डाला धांसू प्लान; अब होर्मुज बंद भी हो तो दिक्कत नहीं 



Source


Share

Related post

‘Mother Of All Bombs’ In US Plans For…

Share News world ‘Mother Of All Bombs’ In US Plans For Potential Strikes On Iran’s Energy, Nuclear Sites:…

‘My President, Sorry, My Husband’: Trump’s New White…

Share News viral ‘My President, Sorry, My Husband’: Trump’s New White House Press Secretary Katie Zacharia’s Awkward Debut…

जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस…

Share रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को रोकने की कोशिशों के बीच नया विवाद सामने आया…