• March 17, 2026

‘धुरंधर 2’ की बढ़ती डिमांड, 24 घंटे चलेंगे शोज, रणवीर सिंह की फिल्म की वजह से DDLJ भी हुई शिफ्ट

‘धुरंधर 2’ की बढ़ती डिमांड, 24 घंटे चलेंगे शोज, रणवीर सिंह की फिल्म की वजह से DDLJ भी हुई शिफ्ट
Share

आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’  रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म के 18 मार्च को पेड़ प्रिव्यू हैं और 19 मार्च को फिल्म रिलीज होनी है. एडवांस बुकिंग में फिल्म धमाका कर रही है. फिल्म की बढ़ती डिमांड को देखते हुए अब नए शोज एड किए जा रहे हैं. अब खबरें हैं कि फिल्म के शोज 24 घंटे चलेंगे.

धुरंधर 2 के 24 घंटे चलेंगे शोज
धुरंधर 2 ने एडवांस बुकिंग में 15 लाख टिकट बेच दिए हैं. इनमें से कुछ टिकट पेड़ प्रिव्यूज के भी हैं. फिल्म का रन टाइम लगभग 4 घंटे हैं. इसी कारण से रेगुलर रनटाइम में एक स्क्रीन पर 4 शो चलाना एग्जीबिटर्स के लिए काफी मुश्किल हैं.

हिंदुस्तान टाइम्स ने सोर्स के हवाले से लिखा- ज्यादातर थिएटर्स में 4 घंटे 40 मिनट का विंडो होता है एक शो में. इसमें ट्रेलर्स, इंटरवल्स वगैरह भी होता है. अब धुरंधर 2 की डिमांड के चलते पोस्ट मिडनाइट शोद भी एड किए जा रहे हैं.

मुंबई में भांडुप के मैग्नेट मॉल के सिनेपोलिस में सुबह 1:55 से शोज शुरू हैं और आखिरी शो रात में  11:30 तक है. वहीं अंधेरी ईस्ट के C&B स्क्वायर चकला के पीवीआर में पहला शो सुबह 2:45 से शुरू है. वहीं आखिरी शो रात में 11:59 तक है. वहीं अहमदाबाद के भी कुछ थिएटर्स में पोस्ट-मिडनाइट शोज हैं. हालांकि, सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए सारे शहरों में ये मॉडल अपनाना पॉसिबल नहीं है. लेकिन वेस्टर्न और साउथ इंडिया के थिएटर्स में ये मॉडल फॉलो किया जा रहा है.

DDLJ के शो को करना पड़ा शिफ्ट

वहीं मुंबई के मराठा मंदिर में रिछले 30 साल से दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का शो हर दिन सुबह 11:30 पर स्क्रीन होता है. और लोग ये फिल्म देखने जाते भी हैं. लेकिन धुरंधर 2 के रनटाइम को देखते हुए दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के शो को सुबह के स्लॉट पर शिफ्ट कर दिया गया है.

धुरंधर 2 की बात करें तो इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन जैसे स्टार्स भी हैं.



Source


Share

Related post

आदित्य धर ने रणवीर सिंह को बताया ‘भाई’, ‘धुरंधर’ का BTS शेयर कर विश किया बर्थडे

आदित्य धर ने रणवीर सिंह को बताया ‘भाई’,…

Share Aditya Dhar Birthday Wishes to Ranveer Singh: रणवीर सिंह आज 41 साल के हो गए हैं. इस…
‘Dhurandhar: The Revenge’ woos international audiences; called ‘The best Indian movie of the year’

‘Dhurandhar: The Revenge’ woos international audiences; called ‘The…

Share ‘Dhurandhar: The Revenge’ is continuing its successful run beyond cinemas, with the film now winning over international…
जापान में रिलीज होगी रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’, क्या तोड़ पाएगी ‘आरआरआर’ का रिकॉर्ड?

जापान में रिलीज होगी रणवीर सिंह की फिल्म…

Share बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस को एंजॉय कर रहे…