• April 12, 2026

आसमान से बरसेगी आग! अगले हफ्ते तक 40 डिग्री पहुंच सकता है तापमान, कई राज्यों में हीटवेव का खतरा

आसमान से बरसेगी आग! अगले हफ्ते तक 40 डिग्री पहुंच सकता है तापमान, कई राज्यों में हीटवेव का खतरा
Share

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • दिल्ली में अप्रैल से ही गर्मी का प्रकोप, तापमान 40 डिग्री पार कर सकता है।
  • मौसम विभाग ने कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।
  • पिछले हफ्ते से तापमान में लगातार वृद्धि, गर्मी की शुरुआत का संकेत।
  • साफ आसमान और शुष्क हवाओं से तापमान बढ़ेगा, हवा की गुणवत्ता भी बिगड़ सकती है।

देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी का प्रकोप अप्रैल महीने से ही दिखने लगा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का अनुमान है कि अगले हफ्ते बुधवार (15 अप्रैल, 2026) तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने कई राज्यों में हीटवेव का भी अलर्ट जारी किया है. IMD ने कहा कि दिल्ली में हाल ही में हुई हल्की बारिश के बाद तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी देखी गई है. शनिवार (11 अप्रैल, 2026) को भी शहर में दिन भर तेज धूप खिली रही और अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

हालांकि, यह तापमान अभी सामान्य से 1.4 डिग्री कम है, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. IMD ने कहा कि शुक्रवार (17 अप्रैल) तक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है.

पिछले हफ्ते के बाद से दिल्ली में लगातार बढ़ रहा तापमान

पिछले हफ्ते की शुरुआत में दिल्ली में अप्रैल का दशक का सबसे कम अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. इसके बाद से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जो गर्मी के मौसम की शुरुआत का संकेत है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में 6–7 डिग्री की वृद्धि हो सकती है, जिससे यह सामान्य से नीचे से बढ़कर सामान्य से ऊपर पहुंच जाएगा. वहीं, न्यूनतम तापमान, जो फिलहाल 18.6 डिग्री सेल्सियस है और औसत से कम है, उसमें भी धीरे-धीरे वृद्धि होने की उम्मीद है. गुरुवार (16 अप्रैल) तक यह 23-25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

दिल्ली में आसमान साफ, पर जल्द बारिश की संभावना नहीं

एक्सपर्ट्स का मानना है कि तापमान में यह बढ़ोतरी साफ आसमान और मौसम में किसी भी तरह की बाधा न होने के कारण हो रही है. स्काइमेट वेदर के महेश पलावत ने कहा, ‘आने वाले दिनों में शुष्क हवाएं चलेंगी, क्योंकि उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं का असर कम हो रहा है. लगातार तेज धूप, बिना बादलों और बिना बारिश के कारण तापमान बढ़ना तय है.’ उन्होंने कहा कि अगर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाकर सामान्य से काफी ज्यादा हो जाता है, तो हीटवेव जैसी भी स्थिति बन सकती है.

हवा की गुणवत्ता में आ सकती है गिरावट

मौसम वैज्ञानिक नवदीप दहिया ने चेतावनी दी कि जैसे-जैसे बारिश कम हो रही है, इस हफ्ते के अंत से तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा. अगले सप्ताह के मध्य से अंत तक कई शहरों में अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है. दिल्ली और हरियाणा में 17 या 18 अप्रैल तक इस सीजन का पहला 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हो सकता है.

उन्होंने कहा कि मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति देखने को मिल सकती है. शनिवार (11 अप्रैल) को हवा की गुणवत्ता मोडरेट कैटेगरी में रही और आने वाले दिनों में इसके मोडरेट से खराब श्रेणी के बीच रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ेंः Asha Bhosle Death: ‘अब तक की सबसे प्रतिष्ठित आवाजों में से एक’, आशा भोसले के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख



Source


Share

Related post

दिल्ली में पारा 2.9 डिग्री पहुंचा, टूटे रिकॉर्ड, यूपी में 5 डिग्री और गिरेगा, IMD की चेतावनी

दिल्ली में पारा 2.9 डिग्री पहुंचा, टूटे रिकॉर्ड,…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom उत्तर भारत के कई राज्यों में…
नए साल के जश्न से पहले भयंकर ठंड, दिल्ली-यूपी से हरियाणा-पंजाब तक… मौसम विभाग की चेतावनी

नए साल के जश्न से पहले भयंकर ठंड,…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom उत्तर भारत में नए साल से…
‘घना कोहरा, घुप्प अंधेरा और दो राज्यों में बारिश’, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

‘घना कोहरा, घुप्प अंधेरा और दो राज्यों में…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom उत्तर भारत के कई राज्यों में…