• April 17, 2026

‘भूत बंगला’ बनेगी साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर? जानें- पहले दिन कितनी कर सकती है कमाई

‘भूत बंगला’ बनेगी साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर? जानें- पहले दिन कितनी कर सकती है कमाई
Share

प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी 14 साल बाद हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है. दोनों की इस मच अवेटेड यूनियन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वहीं एडवांस बुकिंग और 16 अप्रैल, शुक्रवार को हुए पेड प्रीव्यू शोज में भी ‘भूत बंगला’ को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. जिसे देखते हुए लग रहा है कि ये फिल्म इस साल ‘धुरंधर 2’ के बाद बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग कर सकती है और कई टॉप हॉरर-कॉमेडी फिल्मों को भी कड़ी टक्कर दे सकती है. चलिए यहां जानते हैं पहले दिन कितने करोड़ से खाता खोल सकती है?

‘भूत बंगला’ की एडवांस बुकिंग और पेड प्रीव्यू शोज कलेक्शन
‘भूत बंगला’ की एडवांस बुकिंग इस हफ्ते की शुरुआत में ही शुरू हो गई थी और फिल्म ने प्री-सेल्स के जरिए काफी अच्छी रफ्तार पकड़ी. हॉरर-कॉमेडी फिल्में आमतौर पर इतनी बड़ी एडवांस बुकिंग नहीं करती हैं लेकिन फिर भी अक्षय कुमार की स्टार पावल के दम पर ‘भूत बंगला’  ने अपने पहले दिन के लिए हुई प्री सेल में 1.3 लाख टिकट बेचे.

  • सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबित ‘भूत बंगला’ ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से 3.32 करोड़ की कमाई की.ऐसे में फिल्म पहले दिन डबल डिजिट में ओपनिंग कर सकती है.
  •  वहीं फिल्म को पेड प्रीव्यू का भी बेनिफिट मिला है. बता दें कि फिल्म के पेड प्रीव्यू गुरुवार, 16 अप्रैल को रात 9 बजे से शुरू हुए, जो फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले का दिन था.
  •  लिमिटेड शो होने के बावजूद, भूत बंगला ने गुरुवार को शानदार परफॉर्म किया और पेड प्रीव्यू से उम्मीद से कहीं ज्यादा 3.50 करोड़ का नेट कलेक्शन कर डाला.

भूत बंगला’ कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग?
‘भूत बंगला’ के एडवांस बुकिंग और पेड प्रीव्यू शोज का कलेक्शन अच्छा है.अब इन्हें देखते हुए उम्मीद ती जा रही है कि ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत कर सकती है.ट्रेड एनालिस्टों का अनुमान है कि फिल्म भारत में पहले दिन 12-14 करोड़ के नेट कलेक्शन के साथ खाता खोल सकती है. पेड प्रीव्यू से होने वाली कमाई को भी जोड़ दें, तो भूत बंगला की ओपनिंग 15-17 करोड़ तक पहुंच सकती है।. यह इस साल बॉलीवुड फिल्म की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग है. इससे पहले धुरंधर 2 ने पिछले महीने 145 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग की थी.

ये भी पढ़ें:-Bhooth Bangla Preview Show Collection: ‘भूत बंगला’ ने पेड प्रीव्यू शोज में मचा दिया धमाल, शानदार किया कलेक्शन

भूत बंगला’ इन हॉरर कॉमेडी फिल्मों का तोड़ सकती है रिकॉर्ड
बता दें कि ‘भूत बंगला’ टॉप 10 हॉरर कॉमेडी फिल्म की लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज हो सकती है. ये ‘भूल भुलैया 2’ (14.50 करोड़ रुपये), ‘स्त्री’ (8 करोड़ रुपये) और ‘भेड़िया’ (10 करोड़ रुपये) जैसी हॉरर कॉमेडी फिल्म को मात दे सकती है. हालांकि ये मैडॉक फिल्म्स की ‘स्त्री 2’ (55 करोड़ रुपये) और ‘थामा’ (24 करोड़ रुपये) और ‘भूल भुलैया 3’ (35 करोड़ रुपये) को मात नहीं दे पाएगी.

 



Source


Share

Related post

‘भूत बंगला’ ने दुनियाभर में तोड़े कमाई के रिकॉर्ड, ‘कांतारा चैप्टर 1’ को पछाड़ा

‘भूत बंगला’ ने दुनियाभर में तोड़े कमाई के…

Share अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की है. फिल्म को फैंस ने…
‘राजा शिवाजी’ के सामने सब फेल, मंगलवार को निकली सबसे आगे, ‘माइकल’-‘भूत बंगला’ का ऐसा रहा हाल

‘राजा शिवाजी’ के सामने सब फेल, मंगलवार को…

Share ‘राजा शिवाजी’ को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई…
Michael Full Movie Collection: ‘Michael’ box office collection Day 5: Jaafar Jackson starrer crosses Rs 25 crore mark; Beats ‘Lee Cronin’s The Mummy’ to emerge as top Hollywood grosser of April | – The Times of India

Michael Full Movie Collection: ‘Michael’ box office collection…

Share ‘Michael’, starring Jaafar Jackson in the lead role of the King of Pop, continued its steady run…