• May 1, 2026

यूपी-बिहार समेत 11 राज्यों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

यूपी-बिहार समेत 11 राज्यों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट
Share

देशभर में फिर से आंधी-तूफान और भारी बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 1 मई को यूपी, बिहार समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, नागालैंड और पश्चिम बंगाल में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है. कई राज्यों में ओले भी गिरने की संभावना है. 

दिल्ली का मौसम 
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 1 मई को भी भारी बारिश और ओले का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना है. राजधानी में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.

यूपी में गिरे ओले
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और तेज धूप से जूझ रहे लोगों को अचानक आई बारिश, आंधी और ओलावृष्टि ने थोड़ी राहत तो दी, लेकिन साथ ही लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं. लखनऊ से लेकर नोएडा, गाजियाबाद और यूपी के कई जिलों में एक ही दिन में धूप, बादल, तेज हवाएं, बारिश और ओलों का सिलसिला देखने को मिला. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी इसी तरह के बदलाव जारी रहने की संभावना जताई है. 

लखनऊ में 7 डिग्री लुढ़का पारा
लखनऊ में गुरुवार को मौसम सुहाना रहा. ठंडी हवाओं के असर से अधिकतम तापमान में 7 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. बुधवार को जहां पारा 39.3 डिग्री सेल्सियस था, वहीं गुरुवार को यह घटकर 31.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. न्यूनतम तापमान भी गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुबह और देर रात शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जिससे गर्मी से काफी राहत मिली. मौसम विभाग के मुताबिक आज शुक्रवार से तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है.

कहां-कहां पड़ सकते हैं ओले
IMD ने प्रदेश के कई जिलों में ओले पड़ने की संभावना जताई है. खासकर बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजीपुर और बलिया समेत कई जिलों में ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी के अन्य हिस्सों में भी आंशिक बादल और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. 

हज की हवाई यात्रा पर बढ़े 10 हजार रुपए तो ओवैसी ने उठाए सवाल, अब आया अल्पसंख्यक मंत्रालय का बयान

बिहार का मौसम
यूपी से सटे बिहार के गया, पटना, नालंदा, औरंगाबाद, रोहतास, सारण, भोजपुर, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर, कटिहार, अररिया, किशनगंज, खगड़िया और भागलपुर में भारी बारिश और तूफान की संभावना है. पटना में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

राजस्थान में बारिश और तूफान का अलर्ट
राजस्थान के जोधपुर, अलवर, सीकर, चुरू, बीकानेर, बाड़मेर, करौली और हनुमानगढ़ में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. जयपुर में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

ये भी पढ़ें 

बंगाल के नतीजे से पहले TMC को बड़ा झटका, कोलकाता हाईकोर्ट ने खारिज की टीएमसी की याचिका



Source


Share

Related post

Bengaluru Battered By Violent Summer Storm: Wall Collapse Kills 7, Roads Cave In, Offices Flooded

Bengaluru Battered By Violent Summer Storm: Wall Collapse…

Share Last Updated:April 30, 2026, 00:07 IST Showers bring chaos across city; vendors among victims as old wall…
26 साल पुराने केस में तीस हजारी कोर्ट ने सुनाई सजा, CBI अफसर समेत दो अन्य को भेजा जेल

26 साल पुराने केस में तीस हजारी कोर्ट…

Share Tis Hazari Court Verdict: दिल्ली में पूर्व आईआरएस अफसर से मारपीट मामले में तीस हजारी कोर्ट ने…
Spice Prices: जंग ने बिगाड़ा मसालों का स्वाद! निर्यात ठप होने से जीरा, धनिया-हल्दी के दाम गिरे

Spice Prices: जंग ने बिगाड़ा मसालों का स्वाद!…

Share Spice Prices in India: मिडिल ईस्ट में करीब 40 दिनों तक चले युद्ध और उसके बाद बने…