• July 1, 2026

आलिया की 2 घंटे 20 मिनट की ‘अल्फा’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, मिला U/A सर्टिफिकेट

आलिया की 2 घंटे 20 मिनट की ‘अल्फा’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, मिला U/A सर्टिफिकेट
Share

आलिया भट्ट और बॉबी देओल की फिल्म ‘अल्फा’ बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए पूरी तर तैयार है. सिनेमाघरों में ये फिल्म चंद घंटों के बाद उतरने वाली है. फिल्म को सेंसर बोर्ड ने भी हरी झंडी दे दे है. हालांकि फिल्म के कुछ सीन्स पर आपत्ति जताई गई थी और उनमें बदलाव करने के लिए कहा गया था. हालांकि अल्फा को ज्यादा किसी बड़ी समस्या का सामना सेंसर बोर्ड के सामने नहीं करना पड़ा है.

अल्फा को मिला U/A सर्टिफिकेट

आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म अल्फा 3 जुलाई को रिलीज होने जा रही है. इस एक्शन से भरपूर फिल्म के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं. फिल्म सेंसर बोर्ड (CBFC) से भी पास हो गई है. अल्फा को सेंसर बोर्ड ने UA 16+ सर्टिफिकेट दिया है.

ये भी पढ़ें: ‘लॉकअप सीजन 2’ में होगी कंगना रनौत की धमाकेदार एंट्री, ‘जनता की आवाज’ बनकर करेंगी पहला एविक्शन

इन सीन्स पर चली कैंची

फिल्म कुछ सीन्स में बदलाव के साथ बड़े पर्दे पर उतरेगी. बताया गया कि फिल्म की शुरुआत में दिखाए गए डिस्क्लेमर को दोबारा लिखने के लिए कहा गया है. फिल्म में पहले हाफ में दो जगह पर कुछ विजुअल्स को दूसरे विजुअल्स से बदलने का निर्देश दिया गया.

जबकि फिल्म के दूसरे हाफ में जहां हिंसा और चाकू वाले कुछ सीन्स है वहां पर सीन को कम से कम करने के लिए कहा गया है. जबकि फिल्म में एक अपशब्द को भी हटाने का निर्देश दिया गया. वहीं शराब वाले सीन पर सेंसर बोर्ड ने कहा कि इन पर एंटी-अल्कोहल स्टैटिक वार्निंग दी जाए. इसके अलावा सेंसर बोर्ड ने फिल्म के गानों में सबटाइटल एड करने के निर्देश भी दिए हैं.

ये भी पढ़ें: सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय का बॉलीवुड से टूटा था भरोसा, एक्ट्रेस को सता रहा था ये डर

कितना है अल्फा का रनटाइम?

अल्फा के रनटाइम की बात करें तो ये फिल्म 2 घंटे 20 मिनट यानी 140 मिनट की होगी. इसका पहला हाफ 1 घंटा 13 मिनट 32 सेकंड और दूसरा हाफ 1 घंटा 7 मिनट 16 सेकंड का है. आलिया भट्ट और बॉबी के साथ-साथ अल्फा में अनिल कपूर और शरवरी वाघ जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे. ये यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड वाली फिल्म है. इसका डायरेक्श शिव रवैल ने किया है. जबकि अल्फा के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं. फिल्म में ऋतिक रोशन कैमियो करते हुए दिखाई देंगे.



Source


Share

Related post

Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, Deepika Padukone’s ‘Brahmastra 2’ to have Rs 550 crore budget? Details Inside

Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, Deepika Padukone’s ‘Brahmastra 2’…

Share Much has been said and written about director Ayan Mukerji’s highly anticipated ‘Brahmastra 2’.The film, that is…
आलिया भट्ट ने याद आया फैमिली टाइम, रणबीर कपूर-बेटी राहा संग शेयर की वेकेशन फोटोज

आलिया भट्ट ने याद आया फैमिली टाइम, रणबीर…

Share आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर अपनी वेकेशन की फोटोज शेयर की है. इसे साझा करने के साथ…
‘लव एंड वॉर’ का फर्स्ट लुक कब होगा रिलीज? रणबीर की फिल्म का अपडेट

‘लव एंड वॉर’ का फर्स्ट लुक कब होगा…

Share संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ लंबे समय से चर्चा में है. इस फिल्म की…