• May 10, 2026

क्या खत्म होने वाला है अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध? तेहरान के इस कदम ने बढ़ाई उम्मीद

क्या खत्म होने वाला है अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध? तेहरान के इस कदम ने बढ़ाई उम्मीद
Share

Iran US Aim End War: अमेरिका और ईरान के बीच अब युद्ध खत्म करने को लेकर कोशिशें तेज हो गई हैं. ईरान और अमेरिका अभी किसी भी अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं. वहीं, मिडिल ईस्ट देशों पर निर्भर अन्य राष्ट्रों के लिए अब भी ऊर्जा संकट बना हुआ है. इधर, रॉयटर्स न्यूज एजेंसी की तरफ से बड़ा अपडेट आया है. यह अपडेट युद्ध खत्म करने को लेकर दिया गया है. 

रॉयटर्स ने ईरान की समाचार एजेंसी IRNA की तरफ से रविवार को जानकारी दी है, कि ईरान ने दो महीने से ज्यादा समय से चल रहे युद्ध को खत्म करने के मकसद से अमेरिका के एक प्रस्ताव पर अपना जवाब भेज दिया है. यह जवाब मध्यस्थता में अहम भूमिका निभाने का दिखवा कर रहे पाकिस्तान के हाथों भेजा गया है. इस मामले में समाचार एजेंसी के एक परिचित एक सूत्र ने IRNA को बताया कि ईरान के प्रस्ताव के मुताबिक, बातचीत का मौजूदा दौर पूरी तरह से इस इलाके में लड़ाई और झगड़े को रोकने के पर केंद्रित रहेगा. 

दोनों देशों एक अस्थायी समझौते पर पहुंचने की कोशिश में जुटे

दोनों पक्षों की तरफ से रॉयटर्स ने जानकारी साझा करते हुए लिखा कि शांति की ये ताजा कोशिशें एक अस्थायी समझौते यानी एमओयू करने के मकसद से हैं, ताकि युद्ध को रोका जा सके. स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से आवाजाही फिर से शुरू हो सके. इस बीच वे एक से ज्यादा व्यापक समझौते पर चर्चा करेंगे. इसका मकसद ईरान के परमाणु कार्यक्रम जैसे उलझे हुए विवादों को सुलझाना होगा.

यह भी पढ़ें: 

ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी कोर्ट ने 10 फीसदी टैरिफ पर सुनाया फैसला

सीजफायर की नाजुक स्थिति में फंसा है अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध

28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरान पर हमला कर दिया था. इस हमले में उस समय के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत हो गई थी. इसके बाद से उनके बेटे मोजतबा खामेनेई ने सुप्रीम लीडर की कमान संभाली. इसके बाद अमेरिका और इजरायल के हर हमले का ईरान ने बराबरी से मुकाबला किया. वहीं, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर नाकेबंदी कर दुनिया के देशों को आर्थिक संकट में भी डाल दिया. अब 10 मई तक के अपडेट की मानें तो अमेरिका और ईरान एक बीच युद्ध सीजफायर की नाजुक स्थिति में फंसा हुआ है. यहां दोनों देश एक शांति समझौते पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, एक बार शांति वार्ता बिना किसी नतीजे पर समाप्त हो चुकी है. यह पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुई थी. 

यह भी पढ़ें: 

होर्मुज में अमेरिकी जहाजों पर फायरिंग से भड़के ट्रंप, ईरान को दी बड़ी धमकी, कहा- अगर डील पर जल्दी…



Source


Share

Related post

कंगाली पाकिस्तान को IMF ने दी .32 बिलियन की मदद, भारत ने सुरक्षा पर उठाए थे सवाल

कंगाली पाकिस्तान को IMF ने दी $1.32 बिलियन…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom IMF ने पाकिस्तान को कर संग्रह…
U.S. fire on Iran tankers sparks reprisals as deal hangs in balance

U.S. fire on Iran tankers sparks reprisals as…

Share A U.S. fighter jet disabled two Iranian-flagged tankers to enforce a port blockade on Friday, prompting retaliatory…
अमेरिकी सांसदों ने चीन को बताया बड़ा खतरा, ट्रंप प्रशासन को दी भारत से गहरे जुड़ाव की सलाह

अमेरिकी सांसदों ने चीन को बताया बड़ा खतरा,…

Share अमेरिकी सीनेटरों के दो-पार्टी समूह ने एक प्रस्ताव पेश किया है, जिसमें चीन को अमेरिका का सबसे…