• June 2, 2026

‘कॉकटेल 2’ में लेस्बियन रोमांस? कृति सेनन ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट में दिया जवाब

‘कॉकटेल 2’ में लेस्बियन रोमांस? कृति सेनन ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट में दिया जवाब
Share

कृति सेनन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में हैं. फिल्म को लेकर काफी टाइम से अटकलें लगाई जा रही हैं कि फिल्म में कृति और रश्मिका को रोल को लेकर चर्चा है कि दोनों एक लेस्बियन  कपल का रोल प्ले कर रही हैं. इन अफवाहों पर अब कृति सेनन ने चुप्पी तोड़ी है. 

कृति सेनन ने अफवाहों पर किया रिएक्ट
‘कॉकटेल 2’ के फिल्म के ट्रेलर लॉन्च, इवेंट में कृति सेनन ने फिल्म और उसके किरदारों को लेकर चल रही चर्चाओं पर खुलकर बात की. उन्होंने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा, ‘ये वाकई दुखद है क्योंकि, जैसा कि दिनेश विजन ने कहा, अगर दो लड़के हों तो उसे ब्रॉमांस कहा जाता है, और अगर दो लड़कियां हों तो लोग ये मानने को तैयार ही नहीं होते कि वे सिर्फ दोस्त हो सकती हैं. या तो उनके बीच राइवलरी होती है, या फिर लोग कुछ और ही मान लेते हैं.’

ये भी पढ़ेंः IPL जीतने के बाद अनुष्का शर्मा संग प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे विराट कोहली, एयरपोर्ट से आईं एक्सक्लूसिव तस्वीरें

होमी अदजानिया ने भी की बात
निर्देशक होमी अदजानिया ने ‘कॉकटेल 2’ को लेकर चल रही अफवाहों पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी को लेकर जो भी बातें की जा रही हैं, उनका असली कहानी से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने बताया कि कृति सेनन और रश्मिका मंदाना ऑफ-स्क्रीन काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं, जिसकी वजह से लोगों में गलतफहमी पैदा हुई.

उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने एक बार सिर्फ इमैजिन किया था कि अगर कहानी इन दोनों के इर्द-गिर्द होती, तो शाहिद कपूर ‘थर्ड व्हील’ हो सकते थे. उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे इसमें कोई दिक्कत नहीं है,’ लेकिन साफ किया कि ‘कॉकटेल 2’ में किसी भी तरह की लेस्बियन स्टोरीलाइन नहीं दिखाई जाएगी.

कब रिलीज होगी ‘कॉकटेल 2’?
बता दें, होमी अदजानिया के निर्देशन में बन रही ‘कॉकटेल 2’ इस साल की सबसे पॉपुलर बॉलीवुड फिल्मों में से एक बनी हुई है. ये फिल्म 2012 की हिट ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है, पहले पार्ट में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी नजर आए थे. इसका सीक्वल 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ेंः शिल्पा शिंदे ने ‘भाबीजी घर पर हैं’ के प्रोड्यूसर पर लगाया था सेक्सुअल हैरेसमेंट का झूठा आरोप, बोलीं- मेरे पास कोई और रास्ता नहीं था



Source


Share

Related post

Kriti Sanon Channels Dark Romance In A Striking Nensi Dojaka Look For Cocktail 2 Trailer Launch

Kriti Sanon Channels Dark Romance In A Striking…

Share Last Updated:June 03, 2026, 08:08 IST Kriti Sanon turns heads in a dramatic black-and-white Nensi Dojaka ensemble…
एयरपोर्ट पर शाहिद कपूर को देख बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा- ‘सर आगे बढ़िए’, दिल जीत रहा वायरल वीडियो

एयरपोर्ट पर शाहिद कपूर को देख बुजुर्ग व्यक्ति…

Share बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर चर्चा में है. इसी बीच…
From Alia Bhatt To Keerthy Suresh: The Busiest Pan-India Actresses Of 2026

From Alia Bhatt To Keerthy Suresh: The Busiest…

Share After a long time, the year 2026 is shaping up to be a power-packed one for Indian…