• June 6, 2026

सस्ता हुआ सोना, कीमत में आई बड़ी गिरावट; चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

सस्ता हुआ सोना, कीमत में आई बड़ी गिरावट; चांदी की चमक भी पड़ी फीकी
Share

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोना-चांदी के दाम गिरे.
  • मजबूत अमेरिकी रोजगार आँकड़े और डॉलर से वैश्विक बिकवाली बढ़ी.
  • अंतरराष्ट्रीय बिकवाली, मध्य पूर्व शांति उम्मीदों से कीमतें और घटीं.

Gold-Silver Price Today on June 6: आज भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. अमेरिका में मजबूत रोजगार आंकड़े (Non-Farm Payrolls Data) के आने और डॉलर के मजबूत होने की वजह से वैश्विक स्तर पर मुनाफावसूली हुई है. इससे घरेलू बाजार (MCX) पर दोनों की कीमतें कम हुई हैं. 

कल यानी कि शुक्रवार को इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) और MCX में सोना लगभग 1600 से 1850 रुपये प्रति 10 ग्राम तक टूटकर बंद हुआ. वहीं, चांदी की भी क्लोजिंग प्रति किलोग्राम 4000-5800 रुपये तक की गिरावटके साथ हुई. चूंकि शनिवार और रविवार को IBJA और MCX वायदा बाजार दोनों बंद रहते हैं इसलिए कीमतें कल की ही निचले स्तर पर बनी हुई हैं. 

शहरवार सोने की कीमतें

शहर  24 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम) 22 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली 1,55,870 रुपये 1,42,890 रुपये
मुंबई 1,55,720 रुपये 1,42,740 रुपये
कोलकाता  1,55,720 रुपये  1,42,740 रुपये
चेन्नई 1,57,950 रुपये 1,44,290 रुपये

चांदी की कीमत

आज भारत में चांदी की औसत रिटेल कीमत 2,74,900 से 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच बनी हुई है. दिल्ली में चांदी की कीमत 10 ग्राम चांदी की कीमत 2749 और एक किलोग्राम की कीमत 2,79,900 रुपये है. मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम और एक किलो चांदी की कीमत क्रमश: 2750 और 2,75,000 रुपये है. वहीं, चेन्नई में कीमतें कुछ ज्यादा 2800 रुपये प्रति ग्राम और 2,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम है. 

क्यों गिरी सोने-चांदी की कीमत?

मजबूत अमेरिकी लेबर डेटा- अमेरिका में मई के दौरान अनुमान से कहीं ज्यादा (1.72 लाख) नई नौकरियां बढ़ीं. इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था मजबूत दिख रही है. ऐसे में अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) के ब्याज दरों में जल्द कटौती करने की उम्मीद नहीं है. ऊंची ब्याज दरों की संभावनाओं के बीच निवेशक सोने से पैसा निकाल रहे हैं. 

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बिकवाली- वैश्विक बाजार (Spot Market) में सोना 4450 डॉलर प्रति औंस और चांदी 73 डॉलर प्रति औंस के नीचे आ गई है, जिससे भारत में कीमतें गिरी हैं.

मिडिल ईस्ट में शांति की उम्मीदें- इजरायल और लेबनान के बीच संघर्ष विराम की खबरों से भी बाजार में निवेशकों के बीच घबराहट कम हुई है और उनका रुझान सुरक्षित निवेश (Safe Heaven)  से थोड़ा कम हुआ है. 

ये भी पढ़ें:

LPG Price Today: आज कितनी है 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत? कमर्शियल सिलेंडर का भी चेक करें रेट 



Source


Share

Related post

Explained: ‘किंगमेकर’ की भूमिका में 52 लाख भारतीय-अमेरिकी…

Share अमरीका में 3 नवंबर, 2026 को होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले सबसे अधिक चर्चा है भारतीय…

आज 6 अक्टूबर को कितने में आ जाएगा…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom कच्चे तेल की कीमत $100 नीचे…

Trump Ditches Taxpayer Funds, Says He’ll Fund Midterm…

Share News world Trump Ditches Taxpayer Funds, Says He’ll Fund Midterm Ads With His Own Money After Flak…