• June 23, 2026

मंडे टेस्ट में ‘कॉकटेल 2’ हुई पास, जानेंं- मां इंति बंगाराम सहित बाकी फिल्मों का कैसा हुआ हाल?

मंडे टेस्ट में ‘कॉकटेल 2’ हुई पास, जानेंं- मां इंति बंगाराम सहित बाकी फिल्मों का कैसा हुआ हाल?
Share

सिनेमाघरों में संडे को सभी फिल्मों के कलेक्शन में तेजी देखी गई. नई रिलीज कॉकटेल 2 ने तो जबरदस्त कमाई की, वहीं सामंथा रूथ प्रभु की मां इंति बंगारम का कलेक्शन भी डबल डिजिट में हुआ था और साथ ही ‘मैं वापस आऊंगा’ भी दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने में कामयाब रही थी. वहीं पेद्दी के कलेक्शन में मामूली तेजी देखी गई थी. चलिए अब यहां जानते हैं मंडे टेस्ट में इन फिल्मों में से कौन सी पास हुई और कौन सी फेल हुई है.

कॉकटेल 2 ने मंडे को कितनी की कमाई?
कॉकटेल 2 ने संडे को जबरदस्त परफॉर्म किया था और इसने 17.75 करोड़ कमाए थे. लेकिन मंडे को इसकी कमाई में जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक कॉकटेल 2  ने रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को 6.35 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ कॉकटेल 2 की चार दिनों की कुल कमाई अब 53.85 करोड़ रुपये हुई हो गई है.

मां इंति बंगारम ने मंडे को कितना किया कलेक्शन?
मां इंति बंगाराम ने भी संडे को 10.10 करोड़ कमाए थे लेकिन मंडे इसकी कमाई को भी झटका लगा.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मां इंति बंगारम ने रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को 4.10 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की चार दिनों की कुल कमाई 27.20 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-शाहिद कपूर की Cocktail 2 का बॉक्स ऑफिस पर कोहराम, रिलीज के तीन दिन में बना डाले ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स

मैं वापस आऊंगा ने दूसरे मंडे कितना कमाया?
संडे को कमाई में तेजी दिखान के बाद मैं वापस आऊंगा के कलेक्शन में मंडे यानी 11वें दिन काफी गिरावट आई.

  • इस फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को 2.50 करोड़ कमाए हैं.
  • इस के साथ इस फिल्म की 11 दिनों की कुल कमाई अब 26.75 करोड़ रुपये हो गई है.

पेद्दी ने तीसरे मंडे कितना किया कलेक्शन?
रामचरण की पेद्दी ने रिलीज के दो हफ्ते में अच्छई कमाई की लेकिन तीसरे हफ्ते में एंट्री करने के बाद इसकी कमाई में काफी गिरावट देखी जा रही है. रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंडे को तो ये लाखों में सिमट गई.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक पेद्दी ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंडे को 0.83 लाख रुपये कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की 19 दिनों की कुल कमाई अब 235.10 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-इस रक्षा बंधन पर सिनेमाघरों में होगा साल का सबसे बड़ा क्लैश, रिलीज होंगी ‘टॉक्सिक’ से ‘ईथा’ तक ये चार बड़ी फिल्में



Source


Share

Related post

वेलकम टू द जंगल’ तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन

वेलकम टू द जंगल’ तीसरे मंडे हुई फुस्स,…

Share अहमद खान की एक्शन-एडवेंचर-कॉमेडी ‘वेलकम टू द जंगल’ की रफ़्तार अब ‘धमाल 4’ से मिल रही कड़ी…
‘वेलकम टू द जंगल’ ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट

‘वेलकम टू द जंगल’ ने दूसरे मंगलवार भी…

Share अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है. यहां…
बॉक्स ऑफिस पर उठेगा बवंडर, स्वतंत्रता दिवस से क्रिसमस तक, 5 महीने में होंगे 5 महा-क्लैश

बॉक्स ऑफिस पर उठेगा बवंडर, स्वतंत्रता दिवस से…

Share Box office Clashes: 2026 के 6 महीने बीत चुके हैं और आने वाले 6 महीने भी बॉक्स…