• June 29, 2026

तय हो गई काव्या मारन की शादी! कौन है दुल्हा, कब और कहां होंगे फंक्शन? जानिए A टू Z डिटेल 

तय हो गई काव्या मारन की शादी! कौन है दुल्हा, कब और कहां होंगे फंक्शन? जानिए A टू Z डिटेल 
Share

Kavya Maran Wedding: आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की CEO काव्या मारन की शादी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया. मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर से उनकी शादी को लेकर चर्चा तेज हो गई. लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि आखिर अचानक कैसे काव्या की शादी को लेकर बात होने लग गई. तो आइए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है. 

दरअसल अनिरुद्ध के अंकल अभिनेता वाई जी महेंद्र ने काव्या और अनिरुद्ध की शादी को लेकर बात की. केपीटीवी को दिए इंटरव्यू में वाई जी महेंद्र से अनिरुद्ध की शादी को लेकर किए गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “अनिरुद्ध बहुत सुलझा हुआ लड़का है. मुझे मिली जानकारी के मुताबिक उसकी शादी काव्या मारन से लगभग पक्की हो गई है. वह बहुत बड़े परिवार से जुड़ने जा रहा है. मैं इस मौके पर उसे बधाई देना चाहता हूं.”

काव्या मारन को लेकर क्या बोले वाई जी महेंद्र?

एक्टर ने काव्या मारन को लेकर बात करते हुए कहा, “काव्या कोई आम लड़की नहीं है. उसके अंदर इतनी बड़ी आईपीएल टीम संभालने की काबीलियत है. उसे बिजनेस के गुण पिता से विरासत में मिले हैं. दोनों की जोड़ी अच्छी है. दोनों को साथ में आकर म्यूजिकल बिजनेस में हाथ आजमाना चाहिए.”

कब और कहां होगी शादी?

अब अगर आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा है कि काव्या और अनिरुद्ध की शादी कब और कहां होगी? फिलहाल इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं आई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों कब शादी के बंधन में बंधते हैं. 

पहले भी जुड़ चुका है दोनों का नाम

पहले भी दोनों की डेटिंग को लेकर खबरें आ चुकी हैं. हालांकि दोनों की तरफ से खबरों को लेकर कोई चुप्पी नहीं तोड़ी गई थी. शादी को लेकर भी दोनों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है. बता दें कि 2025 में रेडिट पर वायरल हुए एक पोस्ट में दावा किया गया था कि दोनों करीब 1 साल के दोनों को डेट कर रहे हैं. 

 

यह भी पढ़ें: ‘थैंक्यू…’, अचानक भावुक हुए सूर्यकुमार यादव, पोस्ट देखकर आपकी भी हो जाएंगी आंखें नम



Source


Share

Related post

’14 नहीं 22 साल का है’, वैभव सूर्यवंशी की उम्र को लेकर पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दिया बेतुका बयान

’14 नहीं 22 साल का है’, वैभव सूर्यवंशी…

Share Tanvir Ahmed On Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी 26 जून (शुक्रवार) से आयरलैंड दौरे पर खेली जाने वाली…
एक देश, 3 टीमें… पूरी तरह से बदल जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! PCB उठाने जा रहा बड़ा कदम

एक देश, 3 टीमें… पूरी तरह से बदल…

Share पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अपने देश की टीमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में दिख रहा…
‘US एजेंसी के आंकड़े बकवास’, ट्रंप ने अपने ही सरकार के डेटा को बताया बुलशिट, किताब में खुलासा

‘US एजेंसी के आंकड़े बकवास’, ट्रंप ने अपने…

Share अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बयानों से हमेशा चर्चा में बने रहना चाहते हैं. इसका ताजा…