• August 18, 2026

घूमा कैमरा, गंभीर के ‘मास्टरप्लान’ की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा

घूमा कैमरा, गंभीर के ‘मास्टरप्लान’ की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
Share

गॉल में भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे टेस्ट के चौथे दिन एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ, जिसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया. अक्सर देखा जाता है कि कैमरा ड्रेगिंस रूम की तरफ घूमता है, जहां खिलाड़ी कुछ न कुछ अटपटी हरकत करते हुए कैद हो जाते हैं. लेकिन इस बार तो कैमरा घूमने से गंभीर के पूरे ‘मास्टरप्लान’ की ही पोल खुल गई. 

कैमरे में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर कैद हुए. उनके बगल में रखा व्हाइटबोर्ड भी नजर आया, जिस पर टीम इंडिया की पूरी रणनीति लिखी हुई थी. 

व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा?

वीडियो में बिल्कुल साफ तो नजर नहीं आ रहा है कि व्हाइटबोर्ड पर क्या लिखा हुआ है? लेकिन कुछ-कुछ चीजें दिख रही हैं. जैसे कुछ खिलाड़ियों के नाम और उनका स्कोर लिखा हुआ है. नॉम शॉर्ट फॉर्म में लिखे हैं. इसके अलावा कौन सा खिलाड़ी कितने रन पर आउट हुआ, यह भी लिखा हुआ दिख रहा है. 

वीडियो को देखकर एक सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि क्या टीवी पर इतनी निजी चीज को दिखाया जाना चाहिए? इस तरह से दूसरी टीम रणनीति जान सकती है. एक बात यह कि रणनीति वाले बोर्ड को ऐसे एरिया में नहीं रखना चाहिए जहां कैमरा आसानी से पहुंच सके. 

4 दिन के बाद मैच का हाल?

चौथे दिन टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी में 193 रन पर ऑलआउट हुई. ऋषभ पंत ने 66 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इसके साथ टीम ने श्रीलंका को 372 रनों का लक्ष्य दिया. दिन समाप्त होने तक श्रीलंका ने 4 विकेट पर 84 रन बना लिए हैं. टीम के लिए कप्तान धनंजय डी सिल्वा 31 रन पर और सोनल दिनुशा 25 रन पर नाबाद लौटे. भारत के लिए मानव सुथार सबसे ज्यादा 2 विकेट ले चुके हैं. इसके अलावा मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की झोली में 1-1 विकेट आ चुका है. यहां से श्रीलंका जीत के लिए आखिरी दिन 288 रन बनाने की दरकार होगी. वहीं भारतीय टीम को जीत हासिल करने के लिए 6 विकेट लेने होंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि मुकाबले का नतीजा क्या निकलता है. 

 

यह भी पढ़ें: देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए




Source


Share

Related post

‘भारी कीमत चुकानी पड़ेगी’, फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर…

Share फ्लाईदुबई कॉकपिट की घटना पर इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने एक्शन ऑर्डर देते हुए कहा है…

IND Vs SL Live Score, Asian Games Semifinal:…

Share India vs Sri Lanka Live Score, Asian Games 2026 Cricket Semifinal 2 Today Updates: Put in to…

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वाह में पुलिस चेक प्वाइंट के…

Share पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चेकप्वाइंट्स में ब्लास्ट हुआ, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई.…